लव जिहाद के मुख्य आरोपी फरहान का शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चाओं में बने हुए कथित लव जिहाद के मुख्य आरोपी फरहान ने पुलिस हिरासत में पुलिसकर्मियों से पिस्तौल छीनने की कोशिश की, जिसके बाद उसके पैर में गोली लग गई। कल देर रात के इस घटनाक्रम के बाद आरोपी फरहान को गोली लगने के कारण स्थानीय हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। अशोका गाडर्न थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस का एक दल मुख्य आरोपी फरहान को अन्य आरोपियों की तलाश और अपराध की पूछताछ के संबंध में कल रात एक वाहन में ले जा रहा था। तभी उसने लघुशंका जाने के लिए कहा, इसलिए उसे वाहन से नीचे उतारा गया। उसके साथ एक पुलिस कर्मचारी विजय भी नीचे उतरा। इसी बीच फरहान ने विजय की पिस्तौल छीनने की कोशिश की और इसी झूमाझटकी में गोली चल गई, जो फरहान के पैर में लगी। उन्होंने कहा कि फरहान को इलाज के लिए यहां हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस कर्मचारी विजय के कपड़े फट गए और वे सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि इस घटनाक्रम के सिलसिले में वैधानिक कारर्वाई की जा रही है।

बता दें कि राजधानी के एक निजी संस्थान की छात्राओं के साथ दुष्कर्म, उनके वीडियो बनाने, उन्हें ब्लैकमेल करने और कथित तौर पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने संबंधी मामले का खुलासा हाल में हुआ है। पांच छात्राओं की ओर से अशोका गाडर्न, ऐशबाग और बाग सेवनिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गई हैं। इन घटनाओं के सिलसिले में फरहान समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अभी इस मामले की जांच चल रही है और आरोपियों की संख्या और बढ़ सकती है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पत्नी को मारकर घर में दफनाया, तीन दिन तक कब्र पर ही लगाया बिस्तर; पछतावा हुआ तो…     |     ब्रेन ट्यूमर से जूझ रही तीन वर्षीय लड़की ने जैन प्रथा ‘‘संथारा” से त्यागे प्राण, विश्व रिकॉर्ड दर्ज     |     पांढुर्णा में बारातियों से भरा पिकअप वाहन पलटा, एक महिला की मौत, 20 लोग घायल     |     लव जिहाद के मुख्य आरोपी फरहान का शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली     |     इंदौर में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू होकर तेज रफ्तार कंटेनर बाइक और कार पर पलटा, दो लोगों की मौत     |     पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ दो पशु तस्कर गिरफ्तार, 22 मवेशी भी जब्त     |     तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत     |     मंदसौर के सीतामऊ में हुआ “कृषि उद्योग समागम-2025 ,CM मोहन ने किया प्रदर्शनियों का अवलोकन..     |     अरे, इतने तरह के भी होते हैं आम, घर बैठे हो जाती है खेत की निगरानी, कृषि उद्योग समागम में उपकरण देख किसान हुए हैरान     |     पत्नी को मारकर पलंग के नीचे गाड़ दी लाश! चार दिन उसी पलंग पर आराम से सोया…हाथ ने खोल दिया मौत का राज     |