पत्नी को मारकर पलंग के नीचे गाड़ दी लाश! चार दिन उसी पलंग पर आराम से सोया…हाथ ने खोल दिया मौत का राज

खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन में पत्नी की हत्या के बाद पति द्वारा आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पति ने पत्नी की हत्या कर शव को पलंग के नीचे गाड़ दिया। घटना का खुलासा महिला के हाथ से हुआ जो जल्दबाजी में जमीन से बाहर दिख रहा था। हत्या का राज खुलने के डर से पति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद महिला की हत्या का खुलासा होगा।

खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर बड़वाह थाना क्षेत्र के सुलगांव में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया। 45 वर्षीय अधेड़ ने अपनी 40 वर्षीय पत्नी को मारकर अपनी खटिया (पलंग) के नीचे गाड़ दिया। लेकिन ठीक से शव नहीं दफ़नाने के कारण हाथ बाहर रह गया और उससे दुर्गंध आने लगी। जिससे हत्या का खुलासा कर दिया। हैरान कर देने वाला बात यह कि पत्नी की हत्या के बाद पति 4-5 दिन से उसी पलंग के ऊपर सोता रहा, जहां पत्नी का शव दफनाया था।

45 वर्षीय लक्ष्मण पिता दुबलिया का शव घर के बाहर पड़ा मिला और उसके पास कीटनाशक दवा की शीशी और पानी की बोतल पड़ी थी। घर पर ताला लगा हुआ था। ग्रामीणों की नजर पड़ी तो घर के पास पहुंचे, वहां तेज दुर्गंध उठी। ग्रामीणों ने ताला तोड़ा और घर के अंदर प्रवेश किया तो सभी देखकर दंग रह गए। यहां खटिया के नीचे जमीन से निकलता हाथ नजर आया। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |