थाना खजराना की बड़ी कार्यवाही,फर्जी मार्कशीट बनाने वाले आरोपी थाना खजराना की गिरफ्त में 03 आरोपी के कब्जे से सैकड़ों फर्जी मार्कशीट बरामद

*✓ पुरानी मार्कशीट को एडिट कर बनाता था नई मार्कशीट*
*
*✓ कैफे संचालक करता था विद्यार्थियों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ **

इंदौर शहर मे अपराधियों पर नियत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त महोदय श्री अमित सिंह, श्रीमान पुलिस उपायुक्त महोदय झोन 02 श्री अभिनय विश्वकर्मा, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महोदय झोन 02 श्री अमरेन्द्र सिंह, श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त खजराना श्री कुंदन मण्डलोई द्वारा दिये गये है
इसी तारतम्य में उक्त निर्देशों के अनुक्रम में खजराना थाना प्रभारी मनोज सिंह सेधव द्वारा पुलिस टीम गठित कर लगातार अवैध गतिविधि करने वालो की पतारसी एवं उसमें संलिप्त आरोपी को पकड़ने एवं संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार आसूचना संकलन करने के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि 01 साइबर कैफे चलाने वाला व्यक्ति जावेद खान फर्जी तरीके से मार्कशीट बना रहा हे जिसके बाद टीम द्वारा उक्त कैफे पर पहुंच कर सैकड़ों मार्कशीट बरामद कर उक्त आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर संलिप्त अन्य आरोपी के बारे में पूछताछ कर मेमोरेंडम लेकर अन्य आरोपी के नाम सामने आए जिसके आधार पर 2 आरोपी को ओर पकड़ा जिनके नाम

1. जावेद पिता अब्दुल रऊफ खान निवासी श्रीनगर काकड़ इंदौर ।
2. मोहम्मद अजरूद्दीन पिता मोहम्मद शमसुद्दीन निवासी 18 ए हिना पैलेस इंदौर ।
3. मोहम्मद रियाज पिता मोहम्मद शमसुद्दीन निवासी 18 ए हिना पैलेस इंदौर ।

बताए आरोपियों को गिरफ्तार कर इसमें संलिप अन्य व्यक्तियों की सघन पूछताछ की जा रही है। जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी

उक्त कार्रवाई में निरीक्षक मनोज सिंह सेंधव, सउनि सुरेंद्र सिंह रघुवंशी, प्रआर. पंकज सांवरिया ,अजीत यादव,नरेश चौहान आर.प्रदीप सूर्यवंशी , शुभम सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |