नर्मदा घाटी विकास विभाग के अधिकारियो द्वारा मक्सी में विशेष केंप लगाकर की गई सिंचाई राजस्व वसूली मक्सी में नर्मदा जी के पानी से गेहूं का दोगुना उत्पादन अधिक हुआ

मक्सी। उज्जैन एवं शाजापुर जिलों के लगभग 100 ग्रामो में 30000 हे. क्षेत्र में सिंचाई हेतु निर्मित की गई नर्मदा-क्षिप्रा बहुउद्देशीय परियोजना से वर्ष 2024-25 रबी सीजन मे लगभग 20000 हे. क्षेत्र मे जल उपलब्ध कराया गया है। मक्सी के श्री राम मैरिज गार्डन में परियोजना से की गई सिंचाई की राजस्व वसूली के लिए विशेष केंप लगाया गया जिसमंे नर्मदा घाटी विकास विभाग के अनुविभागीय अधिकारी राहुल जैन, उपयंत्री योगेश श्रीवास्तव एवं तुषार बर्डे, एल एण्ड टी कंपनी से इन्द्रजीत सिंह, अजय दास एवं मक्सी क्षेत्र के 60 किसान तथा जयप्रकाश पाटीदार, भरत पटेल, सोहन पटेल, रतन पटेल, बाबु पटेल, ओमप्रकाश चोरी, देवनारायण चौधरी आदी किसान उपस्थित थे। कार्यक्रम में किसानों द्वारा विगत रबी सीजन में आयी समस्याओं एवं विभिन्न सुझावों से अवगत कराया। अनुविभागीय अधिकारी द्वारा किसानो की समस्त समस्याओं के निराकरण किये जाने से आश्वस्त किया। कृषको द्वारा यह भी अवगत कराया गया की परियोजना के पूर्व 1 बीघा में लगभग 4-6 क्विंटल गेंहू का उत्पादन होता था। परियोजना से जल उपलब्ध होने के कारण पैदावार में लगभग दोगुना बढ़ौतरी होते हुये इस रबी सीजन 12-14 क्विंटल गेंहू का उत्पादन हुआ एवं क्षेत्र में भूमिगत जल स्त्रोतों में भी बढौतरी हुई है। राहुल जैन द्वारा किसानों को परियोजना के बारे में अवगत कराते हुये किसानों को ड्रीप स्प्रींकलर पद्धति से सिंचाई किये जाने हेतु प्रेरित कर इससे होने वाले लाभ साथ ही जल संरक्षण में वर्तमान पीढ़ी की भुमिका इत्यादि से जागरूक किया गया। शासन द्वारा करोड़ो रूपये की लागत से बनी परियोजना के सुचारू रूप से संचालन के लिए किसानों द्वारा उपयोग किये जा रहे जल के एवज में शासन द्वारा निर्धारित सिंचाई राजस्व शुल्क शत प्रतिशत जमा कर शासन को सहयोग प्रदान करने हेतु अनुरोध किया। किसानों द्वारा अत्यंत हर्ष के साथ विभागीय अधिकारियों एवं कंपनी के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुये शत प्रतिशत राजस्व जमा करने से अवगत कराया एवं केंप से लगभग 25 हजार रूपए शासन के राजस्व में जमा किये गये।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |