शाजापुर कलेक्टर सुश्री बाफना की जन सामान्य से अपील ➡️ लू-तापघात से बचाव के लिए सावधानियां रखें

शाजापुर।।
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय साल्विया द्वारा वर्तमान ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए जन सामान्य से अपील की गई है कि ग्रीष्म ऋतु का प्रभाव प्रत्येक वर्ष अप्रैल के महीने से होना प्रारंभ हो जाता है जिस कारण लू-ताप घात का प्रभाव आमजन को होना संभावित है। लू-तापघात से बचाव के लिए सावधानियों रखी जाना आवश्यक है जिससे आमजन काफी हद तक लू-तापघात के प्रभाव से बच सकता है।
———
लू-ताप घात से बचाव के लिए सावधानियां
———-
पानी, छाछ, ओ.आर.एस. का घोल या घर में बने पदार्थ जैसे लस्सी, नींबू का पानी, आम का पना इत्यादि का सेवन निरन्तर किया जाए। यथासंभव दोपहर 12.00 बजे से दोपहर 03.00 बजे धूप में बाहर निकलने से बचे। धूप में निकलते समय अपना सिर ढक कर रखें तथा टोपी, गमछा, दुपट्टा छतरी आदि का उपयोग करें। धूप में निकलने के पूर्व तरल पदार्थ का सेवन किया जाए एवं हमेशा पानी साथ रखे। सूती एवं ढीले वस्त्रों को पहना जाए एवं सिन्थेटिक वस्त्र पहनने से बचे। अत्यधिक गर्मी होने की स्थिति में ठंडे पानी से शरीर को पोंछे एवं स्नान करें। गरिष्ठ वसायुक्त ज्यादा प्रोटीन वाले भोजन तथा मादक पदार्थ मदिरा चाय-कॉफी जैसे पेय पदार्थों का उपयोग कम करें।
——
लू लगने पर
——
लू लगने पर व्यक्ति को फौरन छायादार जगह में लिटायें। व्यक्ति के कपडे ढीले करें। पेय पदार्थ जीवन रक्षक घोल (ओ.आर.एस.) कच्चे आम का पानी पिलायें। ताप घटाने के लिए व्यक्ति के सिर पर ठंडे पानी की पट्टी रखें। लू लगने पर नजदीकी स्वास्थ्य संस्था में चिकित्सक से उपचार प्राप्त करें।

#MadhyaPradesh
#collectorshajapur
#shajapur #शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |