Shajapur दवाओं के क्रय-विक्रय में अनियमितता पाये जाने के कारण फर्म के लायसेंस निलंबित

शाजापुर, 22 अप्रैल 2025/ कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशानुसार एवं सीएमएचओ डॉ. अजय सालविया के आदेशानुसार शाजापुर जिले में दवाओं के विक्रय में सतत निगरानी एवं नशीली दवाओं के विक्रय की रोकथाम के लिए औषधि निरीक्षक द्वारा विगत दिवसों में मेडीकल स्टोर्स का निरीक्षण कर औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के अनुसार कार्यवाही की गई।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन औषधि निरीक्षक श्री प्रदीप अहिरवार से प्राप्त जानकारी के अनुसार की गई कार्यवाही में मैसर्स रूहान मेडीकल स्टोर्स वार्ड नं. 11, नूरपुरा शुजालपुर सिटी में निरीक्षण पुस्तिका के संधारण न होने एवं दवाओं के क्रय एवं विक्रय में अनियमितता पाये जाने के कारण फर्म का लायसेंस पांच दिवस के लिये निलंबित किया गया। इसी प्रकार मैसर्स शिवशक्ति मेडीकल स्टोर्स चौमा नाका, आगर सारंगपुर रोड़, तहसील मोमन बड़ोदिया में निरीक्षण पुस्तिका के संधारण न होने एवं दवाओं के क्रय एवं विक्रय में अनियमितता पाये जाने के कारण फर्म का लायसेंस सात दिवस के लिये निलंबित किया गया। मैसर्स दिशा मेडीकल स्टोर्स वार्ड नंबर 6 कुरावर रोड, पंचमुखी चौराहा के पास, तहसील कालापीपल द्वारा शेडयूल एच 1 रिकार्ड मे अनियमितता एवं विक्रय बिल प्रस्तुत नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। मैसर्स आनन्दम फार्मेसी, वार्ड नंबर 24 एबीरोड शाजापुर द्वारा शेडयूल एच 1 रिकार्ड नहीं पाये जाने एवं दवाओं के क्रय एवं विक्रय बिल प्रस्तुत नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। विपुल मेडीकल एण्ड एजेन्सीज वार्ड नं. 14 वीर सावरकर मार्ग, बस स्टैण्ड के पास तहसील शाजापुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 1. Respiphar CT- Syrup 2- Criz-M Syrup एवं 3. Paracetamol MF 250 Suspension औषधियों के नमूने जॉच व परीक्षण के लिए लेकर औषधि परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |