MP: अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरी SUV, आठ लोगों की मौत, छह घायल

दमोह: मध्यप्रदेश के दमोह जिले में मंगलवार को एक एसयूवी पुल से सूखी नदी में गिर गई, जिससे आठ लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना नोहटा थाना क्षेत्र के सिमरी गांव के पास सुबह करीब 11 बजे हुई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि एसयूवी चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन पुल से नीचे, सूखी सुनार नदी में गिर गया। उन्होंने बताया कि हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। हादसे का शिकार हुए सभी पीड़ित जबलपुर के रहने वाले थे।

जानकारी के अनुसार, बोलेरो वाहन में करीब एक दर्जन से अधिक यात्री सवार थे और किसी पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। सभी दो अलग अलग वाहनों में सवार थे। जिनमें से एक वाहन हादसाग्रस्त हो गया। सभी की हालत गंभीर होने पर उन्हें जबलपुर रेफर किया जा है। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस  प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। प्रशासन द्वारा हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं और मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने की  बात की जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर कलेक्टर ने जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यो का निरीक्षण किया     |     गुना – कलेक्टर की संवेदनशीलता से बदली सपना की तकदीर, स्कूल बंद होने के बाद भी नहीं रुकी पढ़ाई     |     शाजापुर कलेक्टर सुश्री बाफना की जन सामान्य से अपील ➡️ लू-तापघात से बचाव के लिए सावधानियां रखें     |     शाजापुर कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई में 84 आवेदन प्राप्त,कलेक्टर ने की आवेदको से चर्चा     |     Shajapur दवाओं के क्रय-विक्रय में अनियमितता पाये जाने के कारण फर्म के लायसेंस निलंबित     |     Video देखे,, पुलिस कंट्रोल रूम शाजापुर में आज से नवीन आपराधिक अधिनियम हेतु प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया     |     कोतवाली पुलिस को मिली सफलता कॉम्बिंग गश्त के दौरान स्थाई / गिर. वारंटियों को किया गिरफतार     |     मक्सी पुलिस द्वारा की गई 34 वाहनों की नीलामी     |     शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद बोले- वक्फ संशोधन बिल सौगात-ए-मोदी     |     शहडोल सड़क हादसे के मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 5, शादी समारोह से लौट रहे थे बाराती     |