उज्जैन: बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे सिंगर अरिजीत सिंह, बीवी के साथ भस्म आरती में हुए शामिल

मध्य प्रदेश के उज्जैन में सुप्रसिद्ध गायक अरिजीत सिंह श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती देखने पहुंचे. इस दौरान उनकी पत्नी कोयल राय भी उनके साथ नजर आईं, जहां अरिजीत सिंह बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए. वहीं उन्होंने नंदी हॉल की चौखट पर बैठकर भस्म आरती देखी. अरिजीत सिंह ने चांदी द्वार से बाबा महाकाल का जलाभिषेक भी किया. इस दौरान पत्नी कोयल राय ने भी बाबा महाकाल का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया.

महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित आकाश गुरु ने बताया कि प्रसिद्ध गायक अरिजीत सिंह आज बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे थे. उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की भस्म आरती को देखा और बाद में चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन भी किया. अरिजीत सिंह की महाकालेश्वर के प्रति गहरी आस्था है और उनके इस दौरे को उनकी भक्ति के रूप में देखा जा रहा है.

मंदिर परिसर में उनके प्रशंसकों की भी खासी भीड़ देखी गई, जो अपने पसंदीदा गायक की एक झलक पाने के लिए उत्सुक थे. भस्मार्ती के बाद, अरिजीत सिंह ने मंदिर की चौखट से भगवान का आशीर्वाद लिया.

इंदौर में लाइव शो करने पहुंचे थे अरिजीत सिंह

देश के जाने-माने युवा बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह का लाइव म्यूजिक कंसर्ट शनिवार रात को इंदौर में आयोजिय किया गया था. कार्यक्रम में अरिजीत की प्रस्तुतियां मंच की बजाय रैंप पर हुई. इस प्रस्तुति के लिए मुंबई की टीम साउंड व म्यूजिक टीम हाई क्वालिटी साउंड सिस्टम को भी मुंबई से इंदौर लाई थी.

फिल्म फेयर अवार्ड जीत चुके हैं अरिजीत सिंह

अरिजीत सिंह एक भारतीय गायक और संगीतकार हैं. इनका जन्म पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुआ था. इन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत 2005 में एक वास्तविक कार्यक्रम फेम गुरुकुल से की थी. इनका नाम जब प्रसिद्ध हुआ तब इन्होंने 2013 में आशिकी 2 फिल्म में ‘तुम ही हो’ गाना गाया था. इस कारण इनको 6वां फिल्म फेयर पुरस्कार में सबसे अच्छा पुरुष गायक चुना गया था. इनके अलावा इन्होंने किल दिल में भी ऐसा ही गाना गाया था जो सजदे से नाम था.जनवरी 2016 में फिल्म फेयर पुरस्कार इनका सूरज डूबा है गाना जो रॉय फिल्म में गाया था. इन्हें सबसे अच्छा गाना चुना गया. इन्हें वर्ष 2018 में ‘रोके न रुके नैना’ गाने के लिए भी फिल्म फेयर अवार्ड दिया गया है और फिल्म राजी में ए वतन के लिए 2019 में सर्वश्रेष्ठ पुरुष गायक का पुरस्कार मिला.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |