जिस झीरम घाटी के नाम से डर लगता था, वहां आधी रात को गुजरा गृहमंत्री Vijay Sharma का काफिला…

सुकमा। छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने सुकमा कलेक्ट्रेट में नक्सली हिंसा प्रभावित संवेदनशील क्षेत्र के जनपद सदस्य, सरपंचों के साथ नक्सली मुक्त बस्तर के निर्माण को लेकर चर्चा की, इस बैठक में कलेक्टर देवेश कुमार और एसपी किरण भी मौजूद थे। 13 अप्रैल को बैठक के बाद गृहमंत्री विजय शर्मा  सुकमा से निकलते हैं और उस रास्ते से होकर रायपुर रवाना होते हैं। यहां का नाम सुनते ही दिल दहल उठता है। गृहमंत्री सुकमा से झीराम घाटी मार्ग से होते हुए देर रात को रायपुर लौटे गृहमंत्री विजय शर्मा ने झीरम घाटी से रात को गुजरते समय का वीडियो भी शेयर किया है।

झीरम घाटी पर दिन में लोग जाने से कतराते हैं। वहां विजय शर्मा रात में निकले, गृहमंत्री ने आधी रात को जंगल से गुजर कर यह साबित कर दिया कि अब बस्तर में हालात बदल रहे हैं और अब डर नहीं सुरक्षा का विश्वास फैल रहा है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा था कि एक साल के भीतर छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त कर देंगे।

झीरम घाटी, छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में स्थित एक नक्सल प्रभावित क्षेत्र है, जो 25 मई 2013 को हुए भीषण नक्सली हमले के लिए कुख्यात है। इस हमले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित 33 लोगों की जान गई थी, जिसमें तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल और नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा शामिल थे।​

झीरम घाटी हत्याकांड छत्तीसगढ़ के राजनीतिक इतिहास में एक काला अध्याय माना जाता है। इस घटना ने राज्य और देश को गहरे सदमे में डाल दिया था। आज भी, यह घटना नक्सलवाद की गंभीरता और उससे निपटने की आवश्यकता की याद दिलाती है।​

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हिंदू गर्लफ्रेंड को बुर्का पहनाकर शादी के लिए कोर्ट पहुंचा लड़का, नाम देखकर भड़के वकील और फिर…     |     सैलरी से चुराए रुपये, फिर पिता ने दी भयानक सजा… बेटे का उसी की शर्ट से घोंट दिया गला, झाड़ियों में फेंकी लाश     |     साध्वी हर्षा रिछारिया ने की अब इस नए काम की शुरुआत, बताया ये कारण     |     दो बीवियां भागीं तो ब्याह लाया तीसरी दुल्हन… एक रोज कर बैठा ऐसा कांड, पुलिस से छिपता फिर रहा     |     बसपा को निपटाने का अखिलेश बना रहे प्लान, सपा की दलित पॉलिटिक्स से मायावती हो रहीं बेचैन?     |     बरेली: स्कूल में पढ़ी नमाज…प्रिसिंपल का वीडियो हुआ वायरल, छात्र बोले- रोज करते हैं ये काम     |     AAP के पूर्व विधायक दुर्गेश के घर CBI की रेड, आतिशी बोलीं- ये BJP की बौखलाहट     |     ‘सारे फसाद की जड़ मेरी बेटी, उसी ने पहले…’, होने वाले दामाद संग भागी सास का छलका दर्द, परिवार को जमकर कोसा     |     मौसम बिगड़ने वाला है… इस राज्य में आ रहा तूफान, पहाड़ों पर गिरेंगे ओले, जानें दिल्ली-UP का हाल     |     2 लाख से ऊपर के लेन-देन का मामला अदालत ले जाने से पहले जरा सावधान, पड़ सकता है इनकम टैक्स का छापा!     |