मक्सी पुलिस द्वारा की गई 04 वाहनों की नीलामी

मक्सी। पुलिस मुख्यालय द्वारा थानों पर जप्त वाहनो के निराकरण / नीलामी का अभियान चलाया जा रहा है ,जिसके तारतम्य में थाना मक्सी में वर्ष 2016 में धारा 25 पुलिस एक्ट में जप्त वाहन 04 मोटर सायकल को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत साहब के मार्गदर्शन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री टी.एस. बघेल साहब तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री गोपालसिंह चौहान साहब के निर्देशन में पुलिस मुख्यालय द्वारा चलायें जा रहें, वाहन निराकरण अभियान के तहत श्रीमान एसडीएम महोदय तराना जिला उज्जैन के आदेश के पालन में आज दिनांक 12/04/2025 को थाना परिसर मक्सी में जप्त वाहन 04 मोटर सायकल को विधिवत नीलामी की कार्यवाही तहसीलदार तराना श्री रामलालजी मुनिया एवं थाना प्रभारी भीमसिंह पटेल की उपस्थिति में सम्पन्न की गई, जिससें राज्य शासन को कुल 6500 /- ( छः हजार पांच सो रुपये ) रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। नीलामी की कार्यवाही को लेकर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यशपाल सिंह राजपूत साहब के द्वारा थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल को निर्देशित किया गया, कि जप्त शुदा वाहनों को लेकर यथाशीघ्र कार्यवाही की जावे । थाना परिसर में विडियोग्राफी के माध्यम से उक्त कार्यवाही की गई तथा दिनांक 22.04.2025 को 34 वाहनों की नीलामी की कार्यवाही श्रीमान नायब तहसीलदार मक्सी द्वारा की जावेंगी ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक भीमसिंह पटेल व थाना स्टॉफ तथा तहसील तराना के अधिकारी / कर्मचारीयों का सराहनीय योगदान रहा है, जिससे नीलामी की कार्यवाही सम्पन्न हुई है ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |