मुझे अकेले रहने में तकलीफ हो रही, लड़की का जुगाड़ कर दीजिए…लड़के ने मुख्यमंत्री से की अनोखी मांग

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सुशासन तिहार की शिकायत पेटी में एक अनोखा आवेदन आया है। जहां एक युवक ने अपनी समस्या शिकायत पेटी के जरिए शासन प्रशासन तक पहुंचाई है। अनोखा आवेदन धमतरी जिले के 65 किलोमीटर की दूरी में स्थित नगरी क्षेत्र से 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम अमाली से आया है। जहां पर बहुत ही गरीब परिवार का एक युवक जिसके तीन भाई हैं, जिनमें से एक तीसरे नंबर का भाई जिसका नाम रजमन कुमार ध्रुव, उम्र 36 वर्ष हैं जिनकी आर्थिक स्थिति सही नहीं है। जिनका पालन पोषण भी नहीं हो पा रहा है। परिवार में माता-पिता का निधन हो चुका है। वहीं युवक रजमन ध्रुव के दोस्त रोहित साहू ने युवक रजमन को परेशान होता देख छत्तीसगढ़ के सुशासन तिहार में आवेदन भर दिया और अपनी समस्या लिख दी।

इस सुशासन तिहार के फॉर्म में लड़की ढूंढ कर शादी करने की बात लिख दी है और आवास दिलाने का फॉर्म भी डाल दिया जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह पत्र महिला एवं बाल विकास विभाग को संबोधित है जिसमें अमाली गांव का पता और मोबाइल नंबर 7828628103 भी लिखा हुआ है और यह मोबाइल नंबर रोहित साहू नामक युवक का है जिसने रजमन ध्रुव का आवेदन को लिखा और हस्ताक्षर भी किया है। वहीं इसकी सूचना जैसे ही जिला प्रशासन को लगी तो धमतरी जिला कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि हर व्यक्ति को हर समस्या का आवेदन करने का अधिकार है और जानकारी में ऐसा आवेदन आया है तो इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द निराकरण किया जाएगा।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के हर जिलों के साथ ही धमतरी जिले में भी 8 से 11 अप्रैल तक सुशासन तिहार मनाया जा रहा है। जिसमें सड़क, बिजली, पानी, मूलभूत सुविधाओं के साथ ही कई तमाम शिकायतें पहुंच रही हैं। फिलहाल धमतरी जिला कलेक्टर ने बताया कि सुशासन तिहार में जिले में अब तक 55 हजार से भी अधिक शिकायत के फॉर्म आ चुके हैं। फिलहाल यह फॉर्म भी आया हुआ है और जांच किया जाएगा कि यह फार्म सही है या गलत है उसके बाद ही कुछ निर्णय लिया जाएगा।

वही आवेदनकर्ता रजमन ने कहा है कि वह काफी ज्यादा पीड़ित है। रहने को एक मकान है। जिसमें एक ही रूम है और रहने वाले तीन लोग हैं। घर में खाने पीने और कमाने के लिए भी उनके पास कोई साधन नहीं है। आस पड़ोस और परिचित लोगों की वजह से उनका जीवन यापन चल रहा है। फिलहाल शासन प्रशासन से आवास और लड़की ढूंढ कर शादी करने को आवेदन दिया गया है और शासन प्रशासन से गुहार लगाया है। आवेदनकर्ता 10 साल से अधिक हो गया है। शादी के लिए लड़की ढूंढ रहा है। गरीब होने की वजह से उसकी शादी नहीं हो पा रही है। अब देखना यह है कि इस आवेदनकर्ता कि शासन प्रशासन किस तरह से मदद करता है। यह देखने वाली बात होगी।

वही अमाली में रहने वाली एक महिला अमरतीन यादव ने कहा कि युवक बहुत ज्यादा परेशान है। लोगों से मदद मांग कर गुजर बसर कर रहा है और शासन प्रशासन को उसकी मदद जरूर करनी चाहिए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |