दो बच्चों की मां को ‘लड़की’ से हुआ प्यार, घर छोड़कर भागी, थाने में हुआ ये समझौता

डबरा : प्यार अंधा होता है, यह अक्सर सुनने को मिलता है, लेकिन इसका जीता जागता उदाहरण तब देखने को मिला, जब दो बच्चों की मां को एक युवती से प्यार हो गया। प्यार में पड़ी महिला युवती संग घर से भाग गई और जब लौटी तो साथ जीने मरने की कमसें खाकर। मामले का खुलासा तब हुआ जब दोनों के परिजनों ने अलग अलग गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे। बेहद हैरान कर देने वाला मामला मध्य प्रदेश के डबरा जिले से सामने आया है।

डबरा सिटी पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर लोकेशन का पता लगाया तो दोनों का जयपुर में होना पाया गया। पुलिस दोनों को डबरा लेकर पहुंची। पूछताछ ने परिजनों के सामने दोनों ने अपने प्यार का कबूलनामा किया और साथ रहने की जिद की। दोनों की बात सुनकर परिजन दंग रह गए।

इससे भी हैरान कर देने वाली बात यह है कि महिला को जिस पूजा नाम की लड़की से प्यार हुआ है वो उसका पति बनी है। उसने (पूजा) मांग की है कि महिला का पति धर्मेंद्र दोनों को उसके ही घर पर साथ रहने दे। हालांकि धर्मेंद्र ने इस बात के लिए माना कर दिया। दोनों को परिजनों और पति ने बहुत समझाया। बच्चों की दुहाई दी तब कहीं जाकर दोनों मानी। पुलिस ने दोनों को उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

सिटी थाना के टीआई यशवंत गोयल ने बताया कि 1 अप्रैल को थाने में शिकायत मिली थी कि पूजा जोशी अपने दो नाबालिग बच्चों के साथ गायब है। कुछ ही देर बाद पूजा परिहार के लापता होने की शिकायत मिली। मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। सिटी थाना ने साइबर सेल की मदद से दोनों को जयपुर से बरामद किया और डबरा लेकर आई। दोनों एक साथ रहना चाहते हैं, लेकिन समझाइश के बाद दोनों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |