पेशी के दौरान युवक को आया चक्कर, मौत; परिजन का आरोप- बेटे के होंठ हो गए थे नीले, बह रहा था खून

मध्य प्रदेश के भोपाल में कोर्ट में पेशी के दौरान एक आरोपी की मौत से हड़कंप मच गया. वाहन चोरी के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था. तभी एक आरोपी युवराज केवट गश खाकर नीचे गिर गया. वह अस्पताल पहुंचता, इससे पहले ही उसकी मौत हो गई. इस दौरान परिजन ने जमकर हंगामा किया.

परिजन का आरोप है कि तबीयत बिगड़ने पर पुलिस समय पर अस्पताल नहीं लेकर गई, इस वजह से उसकी मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि मृतक नशे का आदी था और टीबी-दमा जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित था. युवराज के परिजन ने कोर्ट ओर अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया. पुलिस पर लापरवाही और मारपीट के आरोप लगाए.

शरीर पर चोट के निशान

परिजन का कहना है कि जब घर से गया था, तब ठीक था. लेकिन जब थाने से कोर्ट लेकर गए तो हालत एकदम खराब थी. मरने जैसी स्थिति में कोर्ट लेकर आए थे. होंठ नीले हो रहे थे खून बह रहा था. आंख के पास भी चोट के निशान थे. परिजन ने न्यायिक जांच की मांग की है. भोपाल के हनुमानगंज थाना पुलिस ने मंगलवार को तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर 9 दोपहिया वाहन जब्त किए थे. इनमें मृतक युवराज केवट भी शामिल था.

युवराज पर 13 आपराधिक मामले दर्ज

युवराज पर भोपाल के अलग-अलग थानों में 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं. युवराज केवट , महेश बघेल और राजू मंडलोई को हनुमानगंज पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा था. इनसे पूछताछ में कागजात मांगे तो इन्होंने बाइक दूसरे की होना बताया और कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए. थाने लाकर सख्ती से पूछताछ में इन्होंने वाहन चोरी का होने कुबूल किया था और गाड़ी भोपाल टॉकीज के पास से चोरी करना बताया. इसके साथ ही आरोपियों ने अलग अलग स्थानों से 8 वाहन चोरी करनाकुबूलकियाथा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |