सलमान खान ने ऐसे लिया था ऐश्वर्या राय से बदला! एक के बाद एक 5 फिल्मों से निकाली गईं एक्ट्रेस, यूं छलका था दर्द

ऐश्वर्या राय और सलमान खान की लव स्टोरी हिंदी सिनेमा की सबसे पॉपुलर लव स्टोरीज में से एक है. दोनों ने अपने रिलेशन से खूब सुर्खियां बटोरी थीं. साल 1999 की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में साथ काम करने के दौरान सलमान और ऐश्वर्या एक दूसरे पर दिल हार बैठे थे. लेकिन ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया था.

सलमान खान और ऐश्वर्या राय के ब्रेकअप से फैंस को भी तगड़ा झटका लगा था. इसके बाद दोनों ने एक दूसरे पर आरोप भी लगाए थे. लेकिन इसका सबसे ज्यादा नुकसान तो ऐश्वर्या को उठाना पड़ा था. बताया जाता है कि सलमान से ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस के हाथ से एक दो नहीं, बल्कि एक के बाद एक पांच फिल्में निकल गई थीं. फिल्मों का हिस्सा होने के बावजूद उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था. तब एक्ट्रेस को गहरी चोट पहुंची थी. उन्होंने एक इंटरव्यू में इस मुद्दे पर बात की थी.

5 फिल्मों से बाहर होने पर छलका था ऐश्वर्या का दर्द

सलमान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या को एक के बाद एक पांच फिल्मों से हाथ धोना पड़ा. एक बार वो एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल के टॉक शो में पहुंची थीं. तब सिमी ने उनसे सवाल किया था, ”आप एक साथ 5 फिल्मों में काम कर रही थीं. क्या आप नहीं कर रही थीं? वीर जारा आपके लिए लिखी गई थी.” इस पर ऐश्वर्या ने कहा था, ”हां उस समय ये बातें चल रही थीं. उस समय हम (शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय) कुछ फिल्मों में साथ काम कर रहे थे. लेकिन मुझे कुछ एक्सप्लेन नहीं किया गया. अचानक से वो फिल्में नहीं हो पाईं. इस पर सिमी ने पूछा था, ”आपको कैसा लगा. बुरा लगा था?” एक्ट्रेस ने कहा था, ‘बिल्कुल.”

इन फिल्मों से बाहर हुई थीं ऐश्वर्या

ऐश्वर्या जिन पांच फिल्मों से बाहर हुई थीं उनमें ‘वीर जारा’, ‘चलते चलते’, ‘पहेली’, ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ और ‘मैं हूं ना’ शामिल है. इनमें से मुन्नाभाई एमबीबीएस को छोड़कर बाकी चारों फिल्मों में वो शाहरुख खान के अपोजिट नजर आने वाली थीं. कावेरी बमजाई की किताब थ्री खान्स के मुताबिक, सलमान ने चलते चलते के सेट पर हंगामा मचा दिया था और शूटिंग रुकवा दी थी. बाद में ऐश्वर्या को इस फिल्म के अलावा ‘वीर जारा और ‘मैं हूं ना’ से भी बाहर कर दिया गया था. जबकि ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ और ‘पहेली’ भी उनके हाथ से निकल गई थी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |