गर्मियों में टैनिंग से नहीं छिपाना पड़ेगा चेहरा! ये 5 नुस्खे त्वचा को बनाएंगे ग्लोइंग

गर्मियों में स्किन का सबसे ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत होती है. तेज धूप की किरणों और प्रदूषण से त्वचा पर काफी बुरा असर पड़ता है. इससे त्वचा की रंगत काली दिखने लगती है. टैनिंग से स्किन का नेचुरल ग्लो भी कम हो जाता है. चेहरे पर डलनेस आने की वजह से कॉन्फिडेंस भी कम होने लगता है. ऐसे में गर्मियों के दौरान सही स्किन केयर रुटीन फॉलो करें.

कुछ लोग टैनिंग की समस्या से बचने के लिए ब्यूटी क्रीम का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इसमें मौजूद केमिकल्स स्किन को खराब कर सकते हैं. त्वचा से टैनिंग दूर करने के लिए आप नैचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं. इससे स्किन पर किसी तरह का बुरा असर नहीं पड़ेगा. आइए जानते हैं इन सिंपल टिप्स के बारे में…

नींबू का रस

नींबू एक नेचुरल ब्लीच है और इसमें विटामिन C की भरपूर मात्रा होती है, जो टैनिंग को कम करने में मदद करता है. नींबू का रस त्वचा की सतह से डेड सेल्स को हटाता है. आप गुलाब जल में नींबू का रस मिलाकर टैनिंग वाली जगह पर लगा सकते हैं. 10 से 15 मिनट के बाद आप चेहरे को गुनगुने पानी से साफ कर लें.

एलोवेरा जेल

एलोवेरा त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है. यह न केवल त्वचा को हाइड्रेट करता है बल्कि टैनिंग को भी कम करता है. आप ताजी एलोवेरा जेल निकालकर इसे त्वचा पर 15-20 मिनट के लिए लगा सकते हैं और फिर धो सकते हैं.

दही और हल्दी का पैक

दही और हल्दी का फेस पैक त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है. दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा की रंगत को निखारते हैं. एक चम्मच दही में एक चुटकी हल्दी मिला कर चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के बाद धो लें. यह पैक त्वचा को टैनिंग से राहत दिलाने में मदद करेगा.

ओटमील स्क्रब

ओटमील एक अच्छा स्क्रब है, जो त्वचा की गहराई से सफाई करता है. ओटमील को दूध में मिला कर एक पेस्ट बना लें और इसे टैनिंग वाली जगह पर हल्के हाथों से मसाज करें. यह न केवल टैनिंग को कम करता है, बल्कि त्वचा को मुलायम भी बनाता है.

टमाटर का रस

टमाटर में लाइकोपीन होता है, जो त्वचा को सूरज की किरणों से होने वाली क्षति से बचाता है. टमाटर का रस त्वचा पर लगाने से इसकी रंगत हल्की होती है. इससे स्किन काफी सॉफ्ट और ग्लोइंग भी बनती है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |