नीतीश कुमार को डिप्टी PM बनाना चाहिए…बीजेपी के पूर्व सांसद का बिहार CM पर बड़ा बयान

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व सांसद अश्विनी चौबे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है. बक्सर के पूर्व सांसद अश्विनी चौबे ने कहा है कि नीतीश डिप्टी पीएम (उप प्रधानमंत्री) पद के योग्य हैं.

अश्विनी चौबे ने कहा कि जिस तरह से नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कंधे से कंधे मिलाकर चल रहे हैं, उनको उप प्रधानमंत्री बना देना चाहिए. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बन जाते हैं तो बिहार का विकास होगा और जगजीवन राम के बाद बिहार से दूसरा उप प्रधानमंत्री मिलेगा.

INDIA भी कर चुका है पेशकश!

इससे पहले पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें कहा गया था विपक्षी दलों के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन ने जनता दल (यूनाइटेड) को लुभाने के लिए नीतीश कुमार को उप प्रधानमंत्री की पेशकश की थी.

हालांकि उसके बाद नीतीश समय-समय पर साफ कहते आए हैं कि वो NDA छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे. उन्होंने कहा कि एक-दो बार इधर-उधर चला गया था, लेकिन अब नहीं.

चुनाव आयोग के अनुसार, 2024 के चुनाव में बीजेपी ने 240 सीटें जीतीं, जो 2019 के 303 के मुक़ाबले काफी कम है. दूसरी ओर, कांग्रेस 99 सीटें जीती. बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA ने 293 सीटें जीतीं. नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने. हालांकि बीजेपी को सत्ता तक पहुंचाने में जेडीयू और टीडीपी का अहम रोल रहा.

किसके नेतृत्व में लड़ेगा NDA?

उधर इस साल बिहार में विधानसभा का चुनाव भी होना है. बीजेपी के कई नेता कह चुके हैं राज्य का चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा. बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा था कि एनडीए बिहार में नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम कर रहा है और हम दोनों नेताओं के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे.

उन्होंने कहा कि 020 में भी गठबंधन ने नीतीश कुमार को अपना मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया था. उन्होंने कहा, भविष्य में भी हम नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |