कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा सम्पन्न

शाजापुर
—–
कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री घनश्याम चंद्रवंशी की अध्यक्षता में आज कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों की विस्तार पूर्वक समीक्षा की गई।

बैठक में कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना, जनपद पंचायत कालापीपल अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री भोजराज पंवार, श्री सुनील मेवाड़ा, अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्रीमती अर्चना कुमारी,जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, डिप्टी कलेक्टर व प्रभारी तहसीलदार सुश्री नेहा गंगारे, जनपद पंचायत कालापीपल सीईओ श्री आरएस राणा व जनपद पंचायत शुजालपुर सीईओ श्रीमती रूषाली पोरस सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

विधायक श्री चन्द्रवंशी ने कहा कि उनकी विधानसभा क्षेत्र कालापीपल में सभी विभाग के अधिकारी गुणवत्तायुक्त कार्य करें, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करें। इस दौरान उन्होंने पेयजल की स्थिति के बारे में जानकारी ली तथा जल निगम एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी को पेयजल आपूर्ति के लिए वैकल्पिक संसाधनों से आपूर्ति करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने जनपद पंचायत सीईओ व नगर पालिका के सीएमओ को निर्देश दिये कि जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल संरक्षण के कार्यों के लिए स्थान चिंहित कर कार्य करने के लिए कहा। विधायक श्री चन्द्रवंशी ने विद्युत विभाग के अधिकारी से कहा कि विद्युत के झूलते तारों का मैंटेनेंस करने सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को भी निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के लिए कहा।

इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री बाफना ने विधायक श्री चन्द्रवंशी विधानसभा क्षेत्र कालापीपल के विकास कार्यों के संबंध में जानकारी दी।

इस अवसर पर लोक निर्माण कार्यपालन यंत्री श्री एमएस डेहरिया ने विधानसभा क्षेत्र में स्वीकृत कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि 19 सड़क निर्माण के कार्य स्वीकृत हैं, जिसमें से 05 प्रगतिरत है और 14 निविदा प्रक्रियाधीन है। मजबूतीकरण मद में 03 कार्य स्वीकृत हैं, जिसमें से 01 प्रगतिरत है और 02 निविदा प्रक्रियाधीन है। लोक निर्माण विभाग पीआईयू कार्यपालन यंत्री श्री भिक्या सिंह परमार ने बताया कि कुल 03 कार्य स्वीकृत है, जिसमें से 03 कार्य प्रगतिरत हैं। सेतु विभाग के अनुविभागीय अधिकारी श्री जेड.बी. मिर्जा ने बताया कि 01 कार्य स्वीकृत हैं, जो प्रगतिरत है। मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण महाप्रबंधक श्री नीलेश तिवारी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में कुल 128 मार्ग एवं 13 ब्रिज निर्माण के कार्य स्वीकृत हैं। आरईएस कार्यपालन यंत्री ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में 24 कार्य स्वीकृत हैं, जिसमें से 10 कार्य प्रगतिरत है, 06 कार्य निविदा प्रक्रियाधीन हैं। शिक्षा विभाग से सहायक संचालक श्री आरएस शिप्रे ने बताया कि कालापीपल विधानसभा क्षेत्र में राजा भोज सीएम राईज विद्यालय पोचानेर (नवीन भवन) का निर्माण पूर्णता की ओर है। स्वास्थ्य विभाग से सीएमएचओ डॉ. अजय साल्विया ने बताया कि कुल 16 कार्य हैं, जिनमें 02 प्रगतिरत व 13 निविदा प्रक्रियाधीन एवं 01 अप्रारंभ कार्य है। आयुष विभाग के अधिकारी ने बताया कि कुल 02 कार्य स्वीकृत हैं, जिसमें 01 प्रगतिरत व 01 पूर्ण है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री विजय सिंह चौहान ने बताया कि जिले में नलजल की 61 जलप्रदाय योजनाएं स्वीकृत हैं, जिनमें से 46 पूर्ण हो चुकी है और 14 प्रगतिरत है तथा 01 अप्रारंभ है। जल निगम के अधिकारी ने बताया कि लखुन्दर व चीलर ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के ग्रामों की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

जल संसाधन कार्यपालन यंत्री श्री अनमोल टोप्पों, जनजातीय कार्य विभाग जिला संयोजक श्रीमती मीना मण्डलोई, मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास निगम के प्रबंधक श्री अभिषेक गोकुल, विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण यंत्री श्री एसएन वर्मा, नगपालिका शुजालपुर की सीएमओ श्रीमती रूषाली पोरस, नगरपरिषद पानखेड़ी व नगर परिषद पोलायकलां के सीएमओ, जनपद पंचायत कालापीपल सीईओ श्री राणा ने भी विभागीय योजनाओं के तहत स्वीकृत एवं प्रगतिरत तथा पूर्ण कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री टैगोर ने जल गंगा संवर्धन अभियान की विस्तार से जानकारी दी।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Ghanshyam Singh Chandrawanshi
@followers

#CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #collectorshajapur #shajapur #kalapipal #शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Surat Suicide Case: सूरत में दो मेडिकल छात्राओं ने किया सुसाइड, एनेस्थीसिया ओवरडोज से गई जान; पुलिस को मौके से मिले खाली वायल     |     Mathura Crime News: भजन कुटी में नाबालिग से कुकर्म के आरोपी बाबा की पिटाई, वीडियो वायरल होने पर मची सनसनी; पुलिस ने दर्ज किया मामला     |     Mission 2029: संसद में महिलाओं की होगी ‘बल्ले-बल्ले’! 33% आरक्षण के साथ बढ़ेगा प्रतिनिधित्व; क्या आपकी सीट भी हो जाएगी महिलाओं के लिए रिजर्व?     |     Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी की ‘दोहरी नागरिकता’ मामले में इलाहाबाद HC का केंद्र को नोटिस, 19 मार्च को होगी अगली बड़ी सुनवाई     |     कागजों में खुद को ‘शहीद’ बताकर सेना से की करोड़ों की ठगी! दिल्ली में पूर्व सैनिक का हैरान करने वाला फर्जीवाड़ा; अब पत्नी समेत पहुंचे जेल     |     Weather Update 2026: दिल्ली-NCR में गर्मी ने छुड़ाए पसीने, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में लू का कहर; जानें आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम     |     Sonam Wangchuk: रिहाई के बाद आंदोलन का रास्ता छोड़ेंगे सोनम वांगचुक? पत्नी गीतांजलि बोलीं- “अब केवल संवाद और सहयोग से निकलेगा हल”     |     Rajya Sabha Election 2026: शरद पवार, रामदास अठावले और अभिषेक सिंघवी निर्विरोध पहुंचे राज्यसभा; जानें किन 11 सीटों पर फंसा है पेंच     |     असम की राजनीति में ‘भूकंप’! बदरुद्दीन अजमल ने कांग्रेस को बताया “BJP की A-प्लस टीम”; बोले- हिमंत बिस्वा सरमा को जिताने के लिए खेल रही है कांग्रेस!     |     Jalaun Inspector Arun Death Case: इंस्पेक्टर अरुण कुमार की मौत की चार्जशीट दाखिल, पेज 231 के खुलासे से मचा हड़कंप; क्या बदला गया सुसाइड नोट?     |