पूर्व मंत्री के निर्माणाधीन मकान में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म ! पुलिस अधिकारी के बंगले से महज 100 मीटर की दूरी पर दिया वारदात को अंजाम

शहडोल: शहडोल जिले में महिलाएं बच्चियां कितनी सुरक्षित है, इसकी एक और बानगी जिला मुख्यालय के पांडव नगर कॉलोनी के पॉश एरिया में देखने को मिली,  जहां एक नाबालिग को जबरन उठाकर पूर्व मंत्री के निर्माणाधीन मकान में ले जाकर दुराचार किया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हैरत की बात यह है कि यह घटना जिस जगह पर हुई है, वहां से महज 100 मीटर की दूरी पर जिले के पुलिस अधिकारी का बंगला भी है। बता दें कि अभी हाल ही में जिले सीधी थाना क्षेत्र में घर पर अकेली एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला आया था और अब एक और नाबालिग के साथ दुराचार का मामला आया है।

कोतवाली क्षेत्र के पांडव नगर स्थित निजी स्कूल में पढ़ने वाली 13 वर्षीय छात्रा घर से साइकिल से जाने के दौरान रास्ते में अपने दोस्तों से खड़े होकर राजेंद्र टॉकीज के पास बातचीत कर रही थी, तभी वहां से गुजर रहे अधेड़ पंकज  कटारे ने उसे रोका और बोला कि तुम्हारे घर में बता दूंगा कि तुम लड़कों से बात करती है, जिसे डरा धमका कर उसे पांडवनगर स्थित पूर्व मंत्री के निर्माणाधीन मकान के तीसरी मंजिल में ले जाकर इसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

इस दौरान नाबालिग को वहां ले जाते एक शख्स ने देख लिया था, जिसकी जानकारी पुलिस को दी।  जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी वारदात को अंजाम देकर भागने की फिराक में था लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |