MP में लिव इन पार्टनर के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा, महिला ने सरेआम युवक को पीटा

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में कोतवाली चौराहे पर आज एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. यहां कुछ सालों से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक और युवती के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर जमकर विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद हाथापाई में तब्दील हो गया और सरेराह युवती ने युवक की जमकर पिटाई कर दी.

किसी तरह आसपास के लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाया गया और महिला और युवक को पड़कर थाने ले गई.

युवक को सरेराह जमकर पीटा

जानकारी के अनुसार मंगलवार को मनीषा वर्मा और मनोज रैकवार के बीच तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई देखते ही देखते यह बहस हाथापाई में तब्दील हो गई और युवती ने युवक को सरेराह जमकर पीटना शुरू कर दिया. जिसकी वजह से वहां पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई. जिसके बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी. वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत करवाया और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

सड़क पर युवक की पिटाई

बता दें कि फरवरी में इंदौर में एक युवती ने बीच सड़क पर युवक की पिटाई कर दी थी, जिसका वीडियो सामने आया था. वीडियो में दिख रहा था कि युवती कभी युवक की कॉलर पकड़कर खींच रही है तो कभी उसका गला दबा रही है. जब कुछ लोग बीच-बचाव करने आए तो युवती ने उन्हें भी हटा दिया. यह घटना मधुमिलन चौराहे की थी.

टीआई संजू कामले ने बताया था कि पीड़िता और आरोपी मुकेश यादव पहले लिव-इन रिलेशनशिप में रह चुके हैं, लेकिन जब मुकेश ने युवती से शादी करने से इनकार कर दिया, तो उसने आजाद नगर थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज करा दिया.

गुस्से में आकर पीटा

इस मामले में आरोपी को एक महीने तक जेल में रहना पड़ा था. जब मुकेश कोर्ट में पेशी पर आया, तो युवती ने उसे देखते ही गुस्से में आकर उसकी पिटाई कर दी. युवती का आरोप है कि युवक ने उसकी इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई, जिसकी वजह से उसे लगातार अनजान कॉल्स आ रहे थे और वह काफी परेशान थी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |