कांग्रेस नेता जीतू पटवारी के खिलाफ कोर्ट ने किया जमानती वारंट, क्या है पूरा मामला?

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. पीसीसी के जीतू पटवारी के खिलाफ एमपी एमएलए कोर्ट ने जमानती वारंट जारी किया है. यह पूरा मामला लोकसभा चुनाव में BSP कैंडिडेट पर टिप्पणी किए जाने से जुड़ा हुआ है. फिलहाल, एमपी एमएलए कोर्ट में 8 मई को अब इस मामले की अगली सुनवाई होगी.

दरअसल, यह पूरा मामला 20 साल 2024 में हुए लोकसभा चुनाव से जुड़ा हुआ है. इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भिंड लोकसभा सीट से BSP के टिकट पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी देवाशीष पर बीजेपी से सांठगांठ का आरोप लगाया था.

बहुजन समाज पार्टी ने जीतू पटवारी के इस आरोप के खिलाफ भिंड जिले के उमरी थाने में केस दर्ज कराया था. देवाशीष ने आरोप लगाया था कि उन्होंने बीएसपी प्रमुख मायावती के लिए भी अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया है.

किसने की शिकायत?

BSP पदाधिकारी अशोक गुप्ता की शिकायत पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी. इस पर जीतू पटवारी को आरोपी बनाया गया था और अब इस मामले में एमपी एमएलए कोर्ट ने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के खिलाफ 500 रुपये का जमानती वारंट जारी किया है. केस की अगली सुनवाई 8 मई को होगी.

ये प्रत्याशी चाहते हैं लोकतंत्र के हत्यारों की मदद करो

चुनाव के समय एक रैली को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने कहा था कि मैं मायावती जी से कभी मिला नहीं हूं, उनको जानता नहीं हूं. उनसे कभी बात भी नहीं की, लेकिन मैं उनके प्रत्याशियों से खूब मिलता हूं. अभी जो प्रत्याशी आया है. उन्होंने कहा कि बिना नाम लिए देवाशीष पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ये प्रत्याशी चाहते हैं कांग्रेस को हराओ, लोकतंत्र के हत्यारों की मदद करो और लोकतंत्र के रक्षकों को हराओ.

देवाशीष ने क्या कहा था?

बीएसपी प्रत्याशी देवाशीष ने कहा था कि कांग्रेस के नेता जो कुछ भी कह रहे हैं ये उनकी कुंठा है. उन्होंने कहा था कि आपके प्रत्याशी बहुत कमजोर हैं इसलिए आप ऐसा कह रहे हैं, जिस तरीके से आपके प्रत्याशी की भाषा खराब है, वैसी ही दोयम दर्जे की आपकी भी भाषाशैली है. उन्होंने कहा था कि भिंड दतिया की ये जनता इस तरह की भाषा शैली को बर्दाश्त नहीं करेगी, खासकर दलित समाज इसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |