श्योपुर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 3 की मौत, CM मोहन ने जताया शोक, आर्थिक मदद का किया ऐलान

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने श्योपुर जिले के आवादा थाना क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से तीन श्रद्धालुओं की असमय मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया कि श्योपुर जिले के आवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुसवाडा में पनवाड़ा माता मंदिर दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से हुई दुर्घटना में एक बालक और दो महिलाओं की आकस्मिक मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। दु:ख की इस घड़ी में हम सब शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

दुर्घटना में घायलों को उपचार के लिए समुचित व्यवस्था करने के लिए जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से दो-दो लाख एवं सभी घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

डॉ यादव ने कहा कि बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों की पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान, घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ तथा शोकाकुल परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। श्योपुर जिले के आवादा थाना क्षेत्र के सुसवाडा गांव के पनवाड़ा माता मंदिर में कल दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर टॉली पलट गयी, जिससे एक बालक और दो महिलाओं की मृत्यु हो गयी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |