थाना लालघाटी पुलिस द्वारा अवैध हथियार व जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार

शाजापुर।। थाना लालघाटी पुलिस द्वारा अवैध हथियार व जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार थाना प्रभारी ने प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर श्री यशपाल सिंह राजपूत द्वारा जिले में अवेध हथियारो की रोकथाम के लिए सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी को निर्देशित किया हुआ है। इसी तारतम्य में दिनांक 06.04.25 को थाना परिसर लालघाटी पर एक गंभीर अपराध को घटित होने से पहले पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

दिनांक 06.04.25 को थाना परिसर में पैसो के लैन देन को लेकर कुछ लोग विवाद कर रहे थे। दौराने विवाद धर्मेन्द जाट पिता मनोहर जाट निवासी लोंदिया का कह रहा था कि मैं कृष्णपाल राजपुट को बंदूक से फोड़ दूंगा। बाद दोनों पक्षों को पुलिस द्वारा समझाया गया। जाते समय आरोपी धर्मेन्द जाट पिता मनोहर जाट निवासी लोदिया अपनी मोटर सायकल क्रमांक UP50P1279 पर एक सफेद रंग का झोला जो गाडी पर टंगा हुआ था जिसको पुलिस द्वारा शंका के आधार पर चेक किया गया । जिसको चैक करते झोले में एक 12 बोर का देशी कट्टा एवं 05 जिंदा कारतूस मिले जिहे विधिवत जप्त किया गया। आरोपी धर्मेन्द्र जाट से लायसेंस के संबंध में पुछताछ करते नही होना बताया। जिस पर थाना लालघाटी पर धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी धर्मेन्द्र जाट से कट्टा एवं कारतूस कहा से खरीदे गए है, के संबंध मे पूछताछ जारी है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी० अर्जुन सिंह मुजाल्दे, उनि हेमंत पटेल, प्रआर प्रमोद नागर, प्रआर मुकेश पटेल, प्रआर जितेंद्र यादव, आर० निलेश नागवंशी, आर० जसवंत जाटव, आर० सीताराम पाटीदार की सराहनीय भूमिका रही

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |