मारपीट के बाद दुखी हुआ किसान, थ्रेशर में लगाई छलांग, दर्दनाक मौत

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले में म्याना थाना क्षेत्र के ग्राम गुरवाई खेड़ा में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक किसान ने जमीनी विवाद और मारपीट से दुखी होकर थ्रेसर में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी है। जानकारी सामने आई है कि गुरवाई खेड़ा निवासी निरन पुत्र प्रभुलाल लोधा ने कुछ समय पहले गांव के ही ऊधम साहू को अपनी 2 बीघा जमीन बेच दी थी। इसी 2 बीघा जमीन को निरन बटिया पर कर रहा था, जिसकी शनिवार को उपज थ्रेसर द्वारा निकाली जा रही थी।

विवाद की शुरुआत फसल के बंटवारे को लेकर शुरु हुई। इसी दौरान निरन लोधा ने ऊधम साहू से अपनी जमीन की किताब भी वापस मांगी, जो करीब 2 साल पहले उसने किसान क्रेडिट बनाने के लिए ऊधम लोधा को दी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ऊधम लोधा ने जमीन की किताब और बटिया पर की गई फसल का हिस्सा दोनों ही देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर निरन लोधा और ऊधम साहू में कहा-सुनी हुई और ऊधम साहू मारपीट पर उतारू हो गया।

घटनाक्रम के दौरान निरन लोधा इतना दुखी हुआ कि अपने आपको असहाय और पीड़ित बताते हुए चलते हुए थ्रेसर में कूद गया। उसे बचने का  प्रयास किया गया। लेकिन थ्रेसर की रफ्तार के चलते निरन लोधा तुरंत चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलने पर म्याना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ऊधम साहू को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतक निरन लोधा के शव का पोस्टमार्टम गुना जिला अस्पताल में कराया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |