श्रीलंका: पीएम मोदी ने अनुराधापुरा रेलवे प्रोजेक्ट का किया उद्घाटन, राष्ट्रपति दिसानायके के साथ मिलकर ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्रीलंका दौरे का आज आखिरी दिन है. पीएम मोदी आज अनुराधापुरा पहुंचे हैं. प्रधानमंत्री मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके संयुक्त रूप से महो-अनुराधापुरा रेलवे लाइन सिग्नलिंग सिस्टम का शुभारंभ किया. यह परियोजना भारत सरकार की समर्थित परियोजना है. इसके अलावा उन्होंने महो-ओमानथाई रेलवे लाइन के रेलवे ट्रैक का भी शुभारंभ किया.

प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को श्रीलंका पहुंचे थे. तीन दिवसीय दौरे पर श्रीलंका गए पीएम मोदी का वहां जोरदार स्वागत हुआ. प्रधानमंत्री मोदी पहले ऐसे विदेशी नेता हैं, जिनकी मेजबानी राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायका ने की. उन्होंने पिछले साल सितंबर में ही राष्ट्रपति का कार्यभार संभाला है. पीएम मोदी आखिरी बार 2019 में श्रीलंका गए थे.

दिसानायके के साथ महा बोधि मंदिर पहुंचे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके के साथ श्रीलंका के अनुराधापुरा में जया श्री महा बोधि मंदिर पहुंचे.

पीएम मोदी को मिला ‘मित्र विभूषण’ सम्मान

पीएम मोदी को ‘मित्र विभूषण’ मेडल से सम्मानित किया गया. पीएम मोदी को यह सम्मान भारत और श्रीलंका के बीच ऐतिहासिक संबंधों और गहरी मित्रता को मजबूत करने के प्रयासों को लेकर दिया गया. प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंका के साथ रक्षा, ऊर्जा, व्यापार और संपर्क में सहयोग को मजबूत करने जैसे सात समझौते किए. पीएम मोदी ने कहा कि भारत-श्रीलंका के सुरक्षा हित समान हैं.

भारत और श्रीलंका के बीच 7 समझौते

  • रक्षा सहयोग
  • ऊर्जा क्षेत्र
  • स्वास्थ्य और चिकित्सा
  • फार्माकोपिया सहयोग
  • डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन
  • पूर्वी प्रांत के लिए आर्थिक पैकेज
  • डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |