सीधी में नाबालिग से सामूहिक बलात्कार, वीडियो भी बनाया, पांच गिरफ्तार

सीधी : मध्यप्रदेश के सीधी जिले में नाबालिग से कथित सामूहिक बलात्कार एवं यौन उत्पीड़न करने और इसका वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि चार आरोपियों ने लड़की के साथ जबरदस्ती की, जबकि पांचवां व्यक्ति अपराध के दौरान घटनास्थल पर मौजूद था। अधिकारी ने बताया कि नाबालिग को पिछले साल जुलाई में निशाना बनाया गया और पीड़िता और उसकी मां बृहस्पतिवार को अमिलिया पुलिस स्टेशन के अंतर्गत सिहावल पुलिस चौकी पहुंचे।

पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा ने बताया कि मां ने अपने दो परिचितों से लड़की को मोटरसाइकिल पर उसके घर छोड़ने के लिए कहा था। हालांकि, वे नाबालिग को बमुरी गांव स्थित एक घर में ले गए, जहां चार लोगों ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। अधिकारी ने प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया कि वहां एक और व्यक्ति मौजूद था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि तीन आरोपियों को महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक से गिरफ्तार किया गया है। सामूहिक बलात्कार के बाद गोली मारने के आरोप के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं और इस पहलू की भी जांच की जाएगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

लाल आतंक के अंत में सुरक्षा बलों की भूमिका सराहनीय – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |     मारपीट के बाद दुखी हुआ किसान, थ्रेशर में लगाई छलांग, दर्दनाक मौत     |     सिंगरौली जिला जज दिनेश कुमार शर्मा के खिलाफ जांच के निर्देश, 5 वर्षों में जहां – जहां रहे पदस्थ वहां के कार्यों की भी होगी जांच     |     नहीं रहे हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल आशु, नम आंखो से दी बिदाई     |     मजदूरी करने जा रहे बाइक सवार बाप – बेटे को कंटेनर ने मारी टक्कर, हुई दर्दनाक मौत     |     पसंदीदा फिल्म डेस्टिनेशन बनकर उभर रहा है हमारा छत्तीसगढ़ – CM विष्णु देव साय     |     CM विष्णुदेव साय से नवनियुक्त निगम-मंडल अध्यक्षों ने की सौजन्य भेंट     |     CM मोहन ने नर्मदापुरम के दादा कुटी में प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा अर्चना     |     हरित विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिये CM नगरीय विकास योजना, पांच वर्ष की योजना के लिये 750 करोड़ रूपये का प्रावधान     |     CM विष्णु देव साय ने सौर ऊर्जा से संचालित ई-रिक्शा और बैटरी स्वैपिंग स्टेशन का किया लोकार्पण     |