TV पर क्राइम सीरिज देखकर हैवान बना बुजुर्ग, कैंची घोंपकर पत्नी को मार डाला; खुद की भी ले ली जान

मध्य प्रदेश के इंदौर से हत्या का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया जैसे टीवी सीरियल देखकर पति ने पत्नी की कैंची से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी और फिर बाद में खुद ने भी तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है कि आखिर पति ने पत्नी की हत्या क्यों की थी?

इंदौर के अन्नपूर्ण थाना क्षेत्र की सिल्वर पैलेस कॉलोनी में शुक्रवार को 70 वर्षीय बुजुर्ग ताराचंद ने अपनी ही पत्नी सीमा पर कैंची से कई वार कर मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद उसने खुद भी तीसरी मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली. मामले की जानकारी होते ही इलाके में हड़कंप मच गया. जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस की जांच में सामने आया है कि बुजुर्ग ताराचंद लंबे समय से कोई काम नहीं करता था.

बुजुर्ग देता था हत्या की धमकी

सिर्फ घर में बैठकर बीड़ी पिया करता था और टीवी पर रात दिन क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया जैसे सीरियल देखा करता था. वहीं, बुजुर्ग ताराचंद की इस हरकत को देखते हुए परिजनों ने घर के हर कमरे में सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे थे. परिवार को पहले ही शक था कि क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया टीवी सिरियल देखकर ताराचंद किसी दिन कोई बड़ी घटना को अंजाम ना दे डाले. ताराचंद बार-बार अपने बेटों से कहा करता था कि तेरी मां को कैंची मार दूंगा, चाकू मार दूंगा.

हत्या के बाद बुजुर्ग ने की आत्महत्या

ताराचंद इसी एटीट्यूड के साथ एकांकी जीवन जी रहे थे. जिससे हिंसात्मक प्रवृत्ति लगातार बढ़ती ही जा रही थी. इसी बीच उन्होंने बेरहमी से पत्नी की हत्या कर दी और इसके बाद उन्होंने खुद को भी खत्म कर लिया था. बहरहाल टीवी पर क्राइम पेट्रोल और सावधान इंडिया जैसे सीरियल में क्रिमिनल एक्टिविटी को ही दिखाया जाता है, जिससे कई लोग अट्रैक्ट क्राइम की घटनाएं अंजाम दे रहे हैं. इस पूरे मामले में ताराचंद को भी यह पता था कि क्राइम करने के बाद क्रिमिनल का क्या हश्र होता है. यह सोच कर बुजुर्ग ताराचंद ने आत्महत्या की होगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |