पंत पर लाखों का जुर्माना, मिली इस गलती की सजा, ‘नोटबुक’ ने फिर कराया दिग्वेश का नुकसान, कटी इतनी फीस

लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया और एक दमदार जीत हासिल की. लेकिन ऋषभ पंत को जीत के बावजूद भारी नुकसान हो गया. उन्होंने ऐसी गलती कर दी, जिसकी वजह से BCCI ने उन पर लाखों रुपया का जुर्माना लगा दिया है. दरअसल, 4 अप्रैल को लखनऊ के इकना स्टेडियम में हुए मैच में पंत स्लो ओवर रेट के दोषी पाए गए थे. इसलिए बोर्ड ने 12 लाख फाइन की सजा सुनाई है. वहीं दूसरी घातक प्रदर्शन से मुंबई को चित करने वाले दिग्वेश राठी को भी नोटबुक सेलिब्रेशन करने की वजह से फिर से सजा मिली है.

पंत ये सजा पाने वाले तीसरे कप्तान

IPL 2025 में पंत के लिए बल्लेबाज के तौर पर ये सीजन अच्छा नहीं गुजरा है. वो अभी तक 4 मैचों में सिर्फ 19 रन बना सके हैं. इस बीच अब उन पर स्लो ओवर रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना भी लग गया है. एक प्रेस रिलीज जारी करके बताया गया कि आईपीएल के नियमों के तहत उनकी टीम ने पहली बार ये गलती की है . इसलिए उन पर 12 लाख का फाइन लगाया जा रहा है. इसके साथ ही इस सीजन में ये सजा को पाने वाले वो तीसरे कप्तान बन गए हैं. इससे पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या और राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग पर भी इसी गलती के लिए 12-12 लाख का फाइन लग चुका है.

दिग्वेश की 50 प्रतिशत फीस कटी

दिग्वेश राठी पर उनकी मैच की फीस का 50 फीसद जुर्माना लगा है. मतलब इतने पैसे उनकी जेब से काटे जाएंगे. इस जुर्माने के अलावा LSG के खिलाड़ी के खाते में 1 डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया. मैच रेफरी ने दिग्वेश राठी को लेवल 1 का दोषी पाया है. किसी खिलाड़ी को अगर लेवल 1 का दोषी पाया जाता है तो उस केस में मैच रेफरी का फैसला ही मान्य और अंतिम होता है.

अब उनके कुल 2 डिमेरिट पॉइंट हो गए हैं. इससे पहले विकेट पंजाब किग्स के खिलाफ नोटबुक सेलिब्रेशन की वजह से 1 डिमेरिट पॉइंट जुड़ा था और 25 प्रतिशत मैच फीस काटी गई थी. बता दें मुंबई के खिलाफ वो बड़े मैच विनर साबित हुए थे. उन्होंने 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे.
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |