क्रिएटर्स की होगी मौज, YouTube Shorts ला रहा है टिक-टॉक वाला फीचर

टिक-टॉक के इंडिया में बैन होने के बाद से ही. उस पर कंटेंट बनाने वाले क्रिएटर्स धीरे-धीरे इंस्टाग्राम पर शिफ्ट हुए. लोगों को खासा पसंद भी किया गया. लेकिन इसी बीच यूट्यूब ने अपने शॉर्ट्स को भी अपडेट किया. वहां भी लोगों ने कंटेंट बनाना शुरू किया. अब खबर आ रही है कि यूट्यूब अपने शॉर्ट्स के फीचर में टिक-टॉक वाला फीचर ऐड करने वाला है. कंपनी अपने इंटरफेस में बड़ा बदलाव करने की तैयारी है. आइए आपको बताते हैं कि यूट्यूब शॉर्ट्स में आने वाले नए अपडेट कौन से हैं.

YouTube शॉर्ट्स TikTok के अमेरिका में बैन होने की खबरों के बीच अपने प्लेटफॉर्म पर यूजर्स का भरोसा जीतने कोशिश कर रहा है. कंपनी TikTok के यूजर्स को अपनी ओर शिफ्ट कराने के लिए नए और शानदार अपडेट लाने की तैयारी में है. आइए आपको उन संभावित अपडेट्स के बारे में बताते हैं, जो कि यूट्यूब शॉर्ट्स पर आ सकते हैं.

वीडियो एडिटिंग फीचर

यूट्यूब अब अपने यूट्यूब के शॉर्ट्स में वीडियो एडिटिंग फीचर में अपडेट करने जा रहा है, जिससे कंटेंट बनाने वाले क्रिएटर्स को आसानी होगी. इससे साथ ही नए अपडेट के साथ यूजर्स को क्लिप ऐड करने, क्लिक डिलीट करने, उसे अपने हिसाब से एडजस्ट करने और म्यूजिक ऐड करने की सुविधा मिलेगी.

एआई स्टिकर

इसके साथ ही यूजर्स के एक्सपीरियंस को शानदार बनाने के लिए कंपनी एआई स्टिकर का भी फीचर देने की तैयारी में है. इससे यूट्यूब पर शॉर्ट्स में क्रिएटर कैमरा रोल से फोटो अपलोड करके अपने वीडियो में इमेज स्टिकर भी जोड़ सकेंगे.

इफेक्टिव टेम्पलेट

कंपनी यूट्यूब शॉर्ट्स के फीचर में अपडेट कर रही है, जिससे यूजर अपनी गैलरी से टेम्प्लेट में फोटो जोड़ सकेंगे. कंपनी ने टेम्प्लेट्स के भीतर इफेक्ट्स पेश करने की भी योजना बना रहा है, जोकि टिक-टॉक की तरह ही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |