मक्सी में चना मसूर सरसों की खरीदी के तोल कांटे का पूजन किसानों का किया गया सम्मान

शहजाद खान। मक्सी।।
विपणन सहकारी संस्था शाजापुर शाखा मक्सी चना मसूर सरसों खरीदी केंद्र CWC गोदाम पर तौल कांटे का पूजन जिला भाजपा अध्यक्ष रवि पांडे व अन्य अतिथियों द्वारा किया जाकर खरीदी का शुभारंभ किया गया । इन दौरान ऊपज लेकर आए किसानों का सम्मान स्वरूप साफा बांधकर व पुष्प हार पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया । जिला अध्यक्ष डॉक्टर पांडे ने कहा कि मक्सी में किसान अपनी उपज लेकर सेंट्रल वेयरहाउस पर पहुंचे यहां पर समुचित व्यवस्थाएं प्रबंधन के द्वारा की गई है । किसान उसका लाभ भी उठाएं। कार्यक्रम में मक्सी के वसूली पटेल विजेंदर सिंह पटेल, लालूपुरा के राजा भैया सरपंच, CWC मैनेजर कृष्ण कांत वसिष्ठ सहित किसान और वरिष्ठ जन मौजूद रहे। मार्केटिंग के शाखा प्रबंधक देवी सिंह राठौड़ ने कहा कि खरीदी केंद्र पर किसानों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की गई है और हमारे मार्केटिंग सोसायटी के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सिंह गोहिल के नेतृत्व में हमारा यहां प्रयास रहता है कि किसानों को किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो क्योंकि अन्नदाता ही हमारे देश की आन बान और शान है अगर किसी किसान को कोई परेशानी आती है तो वह हमें जरूर बताएं उसका उचित निराकरण भी किया जाएगा

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |