जबलपुर: फेसबुक पर लिखा “जय पाकिस्तान”, मच गया बवाल… BSP नेता को हुई जेल

पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट करना मध्य प्रदेश के जबलपुर के एक बहुजन समाज पार्टी के नेता को भारी पड़ गया. जबलपुर के हनुमानताल थाना इलाके में रहने वाले बहुजन समाज पार्टी के नेता सिकंदर अली ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर “जय पाकिस्तान” लिख दिया. बहुजन समाज पार्टी के नेता की ओर से पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट किए जाने से खासा बवाल खड़ा हो गया. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सिकंदर अली को गिरफ्तार किया और उसे जेल भेज दिया.

दरअसल जबलपुर के हनुमानताल थाना क्षेत्र के रहने वाले बहुजन समाज पार्टी के नेता सिकंदर अली ने बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता अभियान के चलते एक पोस्ट की थी, जिसमें सिकंदर अली ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर “जय पाकिस्तान” लिख दिया. बहुजन समाज पार्टी से जुड़े सिकंदर अली ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा, “आज माननीय बहन जी के आदेश अनुसार सदस्यता अभियान जारी हुआ, जिसमें हम सभी पदाधिकारियों ने सदस्यता ली. आप तमाम लोगों से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा बहुजन समाज पार्टी से जुड़कर बहुजन समाज पार्टी को मजबूत बनाएं.”

फेसबुक पर लिखा “जय पाकिस्तान”

इसके साथ ही बसपा नेता सिकंदर अली ने पोस्ट में “जय भीम, जय भारत, जय पाकिस्तान” लिखा. यह पोस्ट डालने के बाद बवाल खड़ा हो गया. हिंदू संगठन के लोग विरोध पर उतर आए. बड़ी मात्रा में हिंदूवादी संगठन के नेताओं ने पुलिस में शिकायत कर बहुजन समाज पार्टी के नेता सिकंदर अली के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की, जिसके बाद हनुमानताल थाना पुलिस ने सिकंदर अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया.

अब BSP नेता को भेजा गया जेल

सिकंदर अली को कोर्ट में पेश करने के बाद अब जेल भेज दिया गया है. पाकिस्तान के समर्थन का यह पोस्ट सार्वजनिक होते ही हंगामा खड़ा हो गया, जिसके बाद इस पर ऐतराज जताते हुए हिंदूवादी संगठन, बजरंग दल के कार्यकर्ता अनूप पटेल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वहीं पूरे मामले में सीएसपी सुनील नेमा का कहना है कि देश के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर सिकंदर अली नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |