कथावाचक की बात हुई सच, कहा था- एक दिन सबको जाना है, अगले दिन खुद ही चल बसे

जिंदगी में कब क्या हो जाए, ये कोई नहीं कह सकता. मौत कभी भी कहीं भी और कैसे भी आ सकती है. ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के राजगढ़ से सामने आा है. यहां एक कथावाचक की बात सच हो गई. उन्होंने कथा में कहा था- एक दिन सबको जाना है. फिर तीसरे दिन उनकी खुद ही मौत हो गई. उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई.

जानकारी के मुताबिक, ब्यावरा में राधा-कृष्ण मंदिर में शिव पुराण कथा चल रही है. कथा 6 अप्रैल तक होने वाली थी. इसमें कथा वाचक थे इंदौर के पंडित राकेश व्यास, जो कि बावल्या खुर्द गांव के निवासी थे. पंडित राकेश व्यास भक्तों को शिव महिमा सुना रहे थे.

आयोजक समिति ने बताया कि मंगलवार को शिव महापुराण कथा के दौरान कथावाचक ने विभिन्न प्रसंग पर कथा सुनाई थी और अलग अलग तथ्य रखे थे. कथावाचक ने कहा था कि जिंदगी रंज-ओ-गम का मेला है. कल मैं रहूं या ना रहूं, तुम रहो या ना रहो, कथा का श्रवण कर लीजिए, एक दिन राजा हो या रंक या फकीर सबको जाना ही है.

देर रात तक कर रहे थे कथावाचक बातचीत

आयोजन समिति ने बताया कि मंगलवार को कथा खत्म होने के बाद पंडित राकेश व्यास रात डेड से दो बजे तक बातचीत करते रहे. इसके बाद सोए तो फिर सुबह नहीं उठे. सुबह जब आयोजनकर्ता चाय लेकर उन्हें उठाने पहुंचा तो वो नहीं जागे. शरीर मे भी कोई हलचल् नही थी, जिसके बाद तुरंत उन्हें ब्यावरा के निजी अस्पताल मे ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.डॉक्टरों का कहना है कि नींद में ही उन्हें साइलेंट अटैक आया होगा. कथा वाचक पंडित राकेश व्यास इंदौर के पास गांव के रहने वाले थे. कथावाचक की मौत की खबर सुन सभी हतप्रद हैं. किसी को भी विश्ववास नहीं हो पा रहा है कि पंडित जी अब इस दुनिया में नहीं हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |