मां को फोन कर कहा- मैं किडनैप हो गया हूं… जमा करनी थी किस्त; बनाई अपहरण की हैरान कर देने वाली कहानी

मध्य प्रदेश के रीवा से एक युवक के अपनी ही किडनैपिंग की साजिश रचने का मामला सामने आया है. युवक ने बाइक की किस्त जमा करने और जेब खर्च के लिए पैसों का जुगाड़ करने के लिए अपने ही अपहरण की साजिश रच डाली. युवक ने अपने अपहरण की फोटो परिजनों को भेजकर 2 लाख की फिरौती मांगी. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद पूछताछ में इस फर्जी अपहरण की साजिश का खुलासा हुआ.

दरअसल यह पूरा मामला रीवा जिले के सामान थाना क्षेत्र का है. शहर के जीउला में रहने वाली महिला ने 29 मार्च को अपने बेटे अमन विश्वकर्मा के अपहरण की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी. महिला ने पुलिस को बताया की उनका बेटा घर से इलाज के लिए निकला था, लेकिन वो घर नहीं पहुंचा. उसके बेटे की कुछ फोटो उनके मोबाइल पर भेजी गई थीं, जिसमें उनका बेटा बंधक बना हुआ था. पुलिस ने जब मां बेटे के बीच की बातचीत का ऑडियो सुना तो पुलिस को मामले में शक हुआ, जिसके बाद पुलिस लापता युवक की तलाश में जुट गई.

युवक को पैसों की थी जरूरत

इसी बीच युवक एक अप्रैल को ही सामान थाना क्षेत्र में बदराव तालाब के पास घूमता नजर आया, जो पुलिस को देखते ही भाग खड़ा हुआ. इसके बाद पुलिस ने युवक को घेराबंदी कर पकड़ लिया. युवक को पकड़कर उससे पूछताछ की गई तो सारा सच सामने आ गया. ये अपहरण पूरी तरह से फर्जी निकला. पुलिस से पूछताछ में उसने बताया की उसे बाइक की किस्त जमा करनी थी और जेब खर्च के लिए पैसों की जरूरत थी.

मां से मांगी 2 लाख की फिरौती

युवक ने अपने जेब खर्च और बाइक की किस्त जमा करने के लिए अपहरण की झूठी साजिश रच डाली. युवक शहर से अपने गांव सोहागी के ददरी चला गया, जहां उसने जंगल में खुद के फर्जी अपहरण की फोटो खींची और अपनी मां को भेज दी. इसके बाद उसने अपनी मां के पास फोन किया और अपने अपहरण की बात कही. उसने मां से दो लाख रुपए की फिरौती की रकम मांगी. पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |