‘कांतारा चैप्टर 1’ की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन आ रही फिल्म, पोस्टपोन की बात निकली अफवाह

ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी और अब इस फिल्म का प्रीक्वल रिलीज होने के लिए तैयार है. कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर ये खबरें वायरल हो रही थीं कि ऋषभ शेट्टी की कांतारा पोस्टपोन हो रही है. लेकिन निर्माताओं ने बड़े ही अनोखे अंदाज में ये कन्फर्म किया है कि ‘कांतारा चैप्टर 1’ पोस्टपोन नहीं हो रही है और साथ ही उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है.

‘कांतारा चैप्टर-1’ इसी साल 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 2022 की ब्लॉकबस्टर फिल्म के बाद मास्टरमाइंड ऋषभ शेट्टी ने ‘कांतारा’ के प्रीक्वेल लिए पूरी ताकत झोंक दी है. 500 से अधिक ट्रेन फाइटर्स, 3000 लोगों की एक बड़ी कास्ट, नेशनल और इंटरनेशनल एक्सपर्ट के साथ फिल्माए गए बेहतरीन एक्शन सीन इस फिल्म में देखने मिलने वाले हैं.

‘कांतारा: चैप्टर 1’ की कहानी कोस्टल कर्नाटक के कदंब काल पर आधारित है. कदंब, लंबे समय से कर्नाटक के कुछ हिस्सों के शासक थे और उन्होंने इस क्षेत्र की वास्तुकला और संस्कृति को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. उस काल को भारतीय इतिहास का स्वर्णिम काल माना जाता है. फिल्म में ऋषभ शेट्टी न केवल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि उन्होंने इस फिल्म का निर्देशन भी किया है. साल 2023 में शेट्टी ने घोषणा की थी कि दर्शकों ने जो ‘कांतारा’ में देखा वो इस फिल्म का पार्ट 2 था और इस फिल्म के बाद जो आगे रिलीज होगा, वो ‘कांतारा’ का प्रीक्वल होगा.

ऋषभ ने ‘कांतारा चैप्टर 1’ का ऐलान करते हुए कहा था कि, “हम बहुत ज्यादा खुश हैं कि लोगों ने इस फिल्म को पसंद किया है. हम हमेशा उनके शुक्रगुजार रहेंगे, जिन्होंने ‘कांतारा’ को अपार प्यार और समर्थन दिया. फिल्म ने सफलतापूर्वक 100 दिन पूरे कर लिए हैं, और मैं इस अवसर पर ‘कांतारा’ के प्रीक्वल की घोषणा करना चाहता हूं. आपने जो देखा है वह वास्तव में भाग 2 है, भाग 1 अगले साल आएगा.”

फिल्म ने कमाए थे 400 करोड़

ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा‘ 2022 की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में से एक थी. फिल्म की कहानी को ऑडियंस ने खूब पसंद किया था. सबसे पहले ये फिल्म कन्नड़ भाषा में रिलीज हुई थी, लेकिन फिल्म की सफलता को देख मेकर्स ने इसे पैन इंडिया रिलीज करने का फैसला लिया था. इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 400 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |