IPL 2025 में हर तरफ छाया ‘साई’ का नाम, बैटिंग-बॉलिंग सब में दिखा रहे कमाल

IPL 2025 के रोमांच का मीटर ऑन है. गेम ऑन है. और, इस गेम जिस तरह से साई अपना जलवा बिखेर रहे हैं, वो काबिलेतारीफ है. हम यहां एक साई नहीं बल्कि दो-दो साई की बात कर रहे हैं. एक हैं साई सुदर्शन और दूसरे साई किशोर. कमाल की बात ये भी है कि ये दोनों साई IPL 2025 में गुजरात टाइटंस का ही हिस्सा हैं. IPL 2025 में अब तक खेलों मुकाबले में इन दोनों ही साई का नाम गूंजता दिखा है. और, ऐसा संभव हुआ है उनके प्रदर्शन के दम पर. एक ने बैटिंग तो दूसरे ने बॉलिंग में अब तक जो परफॉर्मेन्स दिया है, वो कमाल का तो रहा ही है. साथ ही दोनों की टीमों के लिए लाभकारी भी रहा है.

बल्ले से छाए साई सुदर्शन

सबसे पहले बात करते हैं साई सुदर्शन की. बाएं हाथ का ये बल्लेबाज IPL 2025 में गुजरात टाइटंस का हिस्सा है. अब तक साई सुदर्शन ने टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. उसी का नतीजा है कि वो IPL 2025 के ऑरेंज कैप की रेस में बने हैं. सीजन के 14वें मैच तक साई सुदर्शन 186 रन के साथ निकोलस पूरन के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. मतलब की भारत का कोई भी बल्लेबाज इस वक्त तक उनसे ज्यादा रन नहीं बना सका है. साई सुदर्शन ने 186 रन 3 मैचों की 3 पारियों में 2 अर्धशतक के साथ बनाए हैं. उनका बेस्ट स्कोर 74 रन का रहा है.

गेंद से चमके साई किशोर

साई सुदर्शन जो काम बल्ले से कर रहे हैं, कुछ वैसा ही खेल साई किशोर IPL 2025 में गेंद से दिखा रहे हैं. यही वजह है कि वो सीजन के पर्पल कैप की रेस में बने हैं. जैसे साई सुदर्शन IPL 2025 में खेले 14वें मैच तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय हैं, ठीक वैसे ही साई किशोर ने भारत की ओर से अब तक सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं.साई किशोर ने अब तक खेले 3 मैचों की 3 पारियों में 6 विकेट झटके हैं. विकेटों की इस संख्या के साथ वो IPL 2025 में अब तक सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों के बीच चौथे नंबर पर हैं. वहीं भारतीयों में सबसे आगे हैं. ये वही साई किशोर हैं, जिन्होंने पिछले साल अगस्त में खुद को देश का बेस्ट स्पिनर बताने से हिचकिचाए नहीं थे. और, IPL 2025 में उनके विकेटों की बढ़ती संख्या उस बात को सच भी कर रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |