लॉन्च हुआ 32MP सेल्फी कैमरे वाला ये नया फोन, डिस्प्ले-बैटरी सब शानदार

मोटोरोला कंपनी ने अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 60 Fusion भारत में ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया है. अहम खासियतों की बात करें तो मिड रेंज सेगमेंट में उतारे गए इस लेटेस्ट फोन में ओलेड डिस्प्ले, दमदार बैटरी, मोटो एआई फीचर्स और मीडियाटेक प्रोसेसर जैसी खूबियां मिलती हैं. आइए जानते हैं कि इस फोन को खरीदने के लिए आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे, इस फोन की सेल कब से शुरू हो रही है और इस फोन में कौन-कौन से खास फीचर्स आप लोगों को मिलेंगे?

Motorola Edge 60 Fusion Price in India

इस मोटोराला फोन के 8 जीबी रैम/256 जीबी वेरिएंट की कीमत 22 हजार 999 रुपए और 12 जीबी रैम/256 जीबी वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपए है. बिक्री की बात करें तो इस फोन की सेल 9 अप्रैल दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर ग्राहकों के लिए शुरू होगी.

Motorola Edge 60 Fusion Specifications

  • डिस्प्ले: इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है. 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आने वाले इस फोन में स्क्रीन को प्रोटेक्ट करने के लिए गोरिल्ला ग्लास 7आई का इस्तेमाल किया गया है.
  • प्रोसेसर: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर दिया गया है.
  • कैमरा सेटअप: बेहतर फोटोग्राफी के लिए फोन के पिछले हिस्से में 50MP Sony LYT 700C प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है, साथ में 13 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है जो डेप्थ और मैक्रो सेंसर का भी काम करने में सक्षम है. सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर मिलता है.
  • बैटरी क्षमता: इस मोटोरोला फोन में जान फूंकने के लिए 5500mAh की दमदार बैटरी दी गई है जो 68W फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ आती है.

मुकाबला

25000 रुपए के सेगमेंट में मोटोरोला ब्रैंड के इस फोन की टक्कर Samsung Galaxy A26 से होगी. सैमसंग कंपनी के इस फोन का 8 जीबी रैम/128 जीबी वेरिएंट 24,999 रुपए में आप लोगों को मिल जाएगा. सैमसंग के अलावा मोटोरोला फोन की टक्कर Vivo T3 Pro 5G फोन से भी होगी, इस फोन का 8 जीबी/128 जीबी वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 22,999 रुपए में मिल रहा है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |