गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट और एनर्जेटिक रखने के लिए पिएं ये जूस, दिनभर बनी रहेगी ताजगी

गर्मियों का मौसम आते ही शरीर में पानी की कमी, थकान, डिहाइड्रेशन और सुस्ती जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं. चिलचिलाती धूप और उमस भरे मौसम में ज्यादा एनर्जी बनाए रखना एक चुनौती बन जाता है. ऐसे में पानी से भरपूर और हाइड्रेटिंग फूड्स का सेवन बेहद जरूरी हो जाता है, ताकि शरीर को नमी मिले और आप दिनभर एक्टिव बने रहें. अगर आप गर्मी में एनर्जी ड्रिंक्स या कोल्ड ड्रिंक्स पीने की बजाय नेचुरल और हेल्दी ड्रिंक्स की तलाश में हैं, तो जूस आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हैं.

खासतौर पर चुकंदर, खीरा और लौकी के जूस गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं. ये जूस न केवल शरीर को अंदर से पोषण देते हैं बल्कि आपकी स्किन को भी ग्लोइंग बनाते हैं. तो आइए जानते हैं कि गर्मी में चुकंदर, खीरा और लौकी के जूस कैसे फायदेमंद हैं और इन्हें बनाने का सही तरीका क्या है.

1. चुकंदर का जूस

चुकंदर को सुपर फूड कहा जाता है क्योंकि इसमें आयरन, फोलिक एसिड, नाइट्रेट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर पाए जाते हैं. गर्मियों में चुकंदर का जूस पीने से शरीर डिटॉक्स होता है, ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और एनर्जी लेवल बना रहता है. शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है. त्वचा को ग्लोइंग और पिंपल-फ्री बनाता है. ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है. थकान और कमजोरी को दूर करता है.

कैसे बनाएं जूस- चुकंदर और गाजर को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें.अदरक के साथ इन सभी चीजों को मिक्सी या जूसर में डालें. थोड़ा पानी डालकर पीस लें और छानकर गिलास में निकाल लें. इसमें नींबू का रस मिलाएं और ठंडा-ठंडा पिएं.

2. खीरे का जूस

गर्मियों में सबसे ज्यादा डिहाइड्रेशन की समस्या होती है, ऐसे में खीरा एक बेस्ट हाइड्रेटिंग फूड है. इसमें 90% से ज्यादा पानी होता है, जो शरीर को ठंडक देने और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है. ये जूस शरीर को हाइड्रेट रखता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है. स्किन को टॉक्सिन-फ्री बनाकर नेचुरल चमक देता है. साथ ही वजन घटाने में मदद करता है और पाचन को दुरुस्त रख कब्ज से राहत देता है.

कैसे बनाएं जूस- खीरे को धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें. इसमें पुदीना पत्तियां और पानी डालकर मिक्सी में पीस लें. इसके बाद छानकर जूस को गिलास में निकालें और नींबू का रस व काला नमक मिलाएं. इसे सुबह या दोपहर में पिएं, यह शरीर को दिनभर कूल रखेगा.

3. लौकी का जूस

लौकी का जूस आयुर्वेद में सबसे हेल्दी और लाइट ड्रिंक माना जाता है. ये शरीर को अंदर से ठंडा रखने, डाइजेस्टिव सिस्टम को सुधारने और वेट लॉस में मदद करता है. खासतौर पर गर्मी में पेट की जलन और एसिडिटी से राहत दिलाने के लिए लौकी का जूस बहुत फायदेमंद होता है. ये जूस शरीर को डिटॉक्स करके किडनी और लिवर को हेल्दी बनाता है. पेट की गर्मी और एसिडिटी से राहत देता है और हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करता है.

कैसे बनाएं जूस- लौकी को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें. इसमें पुदीना, अदरक और थोड़ा पानी डालकर ब्लेंडर में पीस लें. इसके बाद छानकर जूस को गिलास में निकालें और नींबू का रस मिलाएं. इसे सुबह खाली पेट पीने से ज्यादा फायदा मिलेगा।.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |