मुरलीधर कृपा विद्या मंदिर का वार्षिक उत्सव 2025 संपन्न , अतिथियों ने की विद्यालय के विद्यार्थियों की मुक्त कंठ से प्रशंसा

शहज़ाद खान मक्सी। शाजापुर जिले के मक्सी नगर में स्थित मुरलीधर कृपा विद्या मंदिर का वार्षिकोत्सव 2025 शानदार तरीके से संपन्न हुआ । नन्हें मुन्ने बच्चों ने गीत संगीत और नृत्य की प्रस्तुति देकर अतिथियों और पालकों का मन मोह लिया ,इस अवसर पर प्रतिभाशाली बच्चे पुरस्कृत किए गए । अतिथियों ने अपने उद्बोधन में बच्चों को आशीर्वचन कहे

नागपुर से पधारे प्रख्यात वैज्ञानिक डॉक्टर रितेश विजय ने कहा कि देश को ज्ञान और विज्ञान दोनों की धाराएं महान बनाती है और हमें प्रसन्नता है की आने वाला समय भारत के वैज्ञानिकों का हैं।
राजधानी भोपाल से पधारे वरिष्ठ पत्रकार एवं मध्यप्रदेश प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ.नवीन आनंद जोशी ने कहा कि संस्कार और संस्कृति ने भारत देश को दुनिया में अद्वितीय बना रखा है, आज हमें अपने भारत पर गर्व इसलिए होता है कि यहां पीढ़ी दर पीढ़ी संस्कार जीवित हैं और संस्कार देने का काम मुरलीधर कृपा विद्या मंदिर कर रहा है। मुंबई से आए दैनिक सामना के संपादक अनिल आर तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह विद्या मंदिर केवल विद्यार्थी तैयार नहीं कर रहा है बल्कि सनातन के ब्रांड एंबेसडर बना रहा है, जो देश में संस्कारों का प्रकाश फैलाएंगे।वार्षिक उत्सव संतृति समागम 2025
में सर्वप्रथम विद्यालय की छात्राओं द्वारा कार्यक्रम में पधारे समस्त अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि डॉ रितेश विजय (सीनियर प्रिंसिपल साइंटिस्ट एंड WWT हेड) नागपुर, डॉ नवीन आनंद जोशी (वरिष्ठ पत्रकार एवं मीडिया संरक्षक) भोपाल,श्री अनिल आर. तिवारी(रेसिडेंट संपादक दोपहर का सामना ,मुंबई)द्वारा किया गया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमति नेहा विजयवर्गीय द्वारा विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों द्वारा भारत देश के सभी राज्यों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई। इसके पश्चात् शैक्षणिक एवं सह- पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र –छात्राओं एवं शिक्षकों को मुख्य अतिथियों द्वारा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री महावीर प्रसाद मानसिंगका जी ,मुख्य प्रबंधक दिनेश सिंह यादव , सीनियर प्रबंधक अकाउंट्स दिलीप भावसार ,प्राचार्या नेहा विजयवर्गीय , संदीप देथलिया, गोपाल बारोट ,ईशा यादव,नीतू दिवाकर एवं समस्त मुरलीधर कृपा विद्या मंदिर स्टाफ सहित अभिभावक और छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आभार मुख्य प्रबंधक दिनेश सिंह यादव द्वारा किया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |