भण्डेड़ी जल प्रदाय योजना के कॉन्ट्रेक्टर को ब्लैक लिस्टेड करने और उस पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश, कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर विकास कार्यों और गेहूं उपार्जन के कार्य का निरीक्षण किया

शाजापुर।।

जनपद पंचायत मो. बड़ोदिया के ग्राम भण्डेड़ी में जल जीवन मिशन की जल प्रदाय योजना के क्रियान्वयन के लिए नियुक्त कॉन्ट्रेक्टर मोहित बिल्डकॉन के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने तथा ब्लैक लिस्टेड करने के निर्देश आज कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने ग्राम भण्डेड़ी की जल प्रदाय योजना के निरीक्षण के दौरान दिये। कलेक्टर ने इस ग्राम की जल प्रदाय योजना की दल बनाकर गहन जाँच करने के निर्देश भी दिये।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने आज विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम भण्डेड़ी में ग्रामीणों ने जल प्रदाय योजना की अनेक खामियां कलेक्टर को बताई। कलेक्टर ने ग्रामीणों की शिकायत को देखते हुए योजना की विस्तार से जाँच करने के निर्देश दिये। कलेक्टर सुश्री बाफना ने आज दुपाड़ा में 5 वर्ष से निर्माणाधीन अपूर्ण गौशाला का भी निरीक्षण किया। इतने वर्षों से गौशाला निर्माण अपूर्ण होने को देखते हुए कलेक्टर ने निर्माण राशि सरपंच एवं सचिव से वसूल करने के निर्देश जिला पंचायत सीईओ को दिये।

कलेक्टर ने ग्राम दुपाड़ा के खेड़ापति वेयर हाउस एवं उप अनाज मण्डी में समर्थन मूल्य पर की जा रही गेहूं खरीदी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान खेडा़पति वेयर हाउस में व्यवस्थित रूप से खरीदी करने के निर्देश खरीदी एजेंसी को दिये। कलेक्टर ने उप मण्डी में की जा रही खरीदी के संबंध में निर्देशित किया कि खरीदे गये गेहूं की स्टेकिंग सही कराएं और सेंट्रल वेयर हाउस मक्सी में तत्काल परिवहन करें। इसके उपरांत कलेक्टर ने लसुड़िया जगमाल में निर्माणाधीन गौशाला के निरीक्षण के दौरान निर्माण शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही गौशाला के लिए स्थानीय दानदाताओं को सामग्री प्रदान करने के लिए प्रेरित करने के लिए भी कहा। इसके उपरांत ग्राम भोपाखेड़ी में जल निगम द्ववारा बनाए गये वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। ग्राम डोकरगांव में जल संरक्षण के लिए बनाई गई कन्टूर ट्रेंचेस का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने मानव श्रम से कन्टूर बनाने के निर्देश दिये। साथ ही ग्राम डोकरगांव में ही कलेक्टर ने प्रस्तावित तालाब एवं पेयजल वितरण कार्य का निरीक्षण भी किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, अनुविभागीय अधिकारी सुश्री मनीषा वास्कले, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी श्री विजय सिंह चौहान, तहसीलदार श्री सुनील पाटिल, जनपद पंचायत सीईओ श्री अमृतराज सिसोदिया, नायब तहसीलदार श्रीमती दिव्या जैन सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।


Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
@followers

#MadhyaPradesh
#collectorshajapur
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |