नई पीढ़ी के शासकीय सेवकों को पुराने शासकीय सेवकों से सीखने की आवश्यकता है – कलेक्टर सुश्री बाफना

शाजापुर
——
पुराने शासकीय सेवकों में जितनी कार्य के प्रति निष्ठा और लगन है, उतनी नई पीढ़ी में नहीं देखी जा रही है। नई पीढ़ी को पुरानी पीढ़ी से सीखने की आवश्यकता है। यह बात आज कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने कलेक्टर कार्यालय के अधीक्षक श्री रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव की सेवानिवृत्ति पर आयोजित हुए कार्यक्रम में कही। इस मौके पर जिला कोषालय की सेवानिवृत्त हुई सहायक ग्रेड-2 श्रीमती इमरती देवी अटेरिया का भी पुष्प गुच्छ से सम्मान किया गया।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने सेवानिवृत्त हुए श्री श्रीवास्तव को शुभकमनाएं देते हुए कहा कि उनका कार्य के प्रति समर्पण और व्यक्तित्व सराहनीय रहा है। नई पीढ़ी को उनसे सीखने की आवश्यकता है। कलेक्टर ने कहा कि श्री श्रीवास्तव सेवानिवृत्ति के उपरांत सामाजिक एवं पारिवारिक जीवन में पर्याप्त समय दें और प्रसन्न रहे।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी ने भी शुभकामनाएं दी। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री संतोष टैगोर, अनुविभागीय अधिकारी सुश्री मनीषा वास्कले, जिला कोषालय अधिकारी श्री जीएल गुवाटिया, लोकसेवा प्रबंधक श्री आशय श्रीवास्तव, सहायक कोषालय अधिकारी श्री किशोर पाटीदार व श्री भारत भूषण श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कलेक्टर कार्यालय के शासकीय सेवकगण भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अधीक्षक श्री सुरेशचन्द्र नागरा ने किया।

#MadhyaPradesh
#collectorshajapur
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |