कार्तिक आर्यन की इस फिल्म से कटा श्रीलीला का पत्ता! डेब्यू में FLOP होने वाली एक्ट्रेस की हो गई एंट्री?

कार्तिक आर्यन के लिए बीते कुछ साल शानदार रहे हैं. साल 2024 में उनकी दो फिल्मों ने फैन्स को खूब इम्प्रेस किया. साथ ही बॉक्स ऑफिस पर जमकर पैसे पीटे गए. यही वजह है कि वो लंबे वक्त से डायरेक्टर्स की पहली पसंद बने हुए हैं. इस वक्त उनके खाते में कई फिल्में हैं. पर वो फिलहाल अनुराग बसु की रोमांटिक फिल्म पर काम कर रहे हैं, जो इसी साल दिवाली पर आने वाली है. इस फिल्म में कार्तिक के अपोजिट श्रीलीला नजर आ रही हैं. दोनों का एक वीडियो भी सामने आ चुका है. इसी बीच पता लगा कि एक्ट्रेस का उनकी अगली फिल्म से पत्ता कट गया है.

कार्तिक की फिल्म में नहीं होंगी श्रीलीला?

‘पुष्पा 2’ के बाद से ही श्रीलीला के हाथ कई बड़ी फिल्में लगी हैं. वो साउथ के अलावा लगातार बॉलीवुड फिल्में भी साइन कर रही हैं. वहीं कई फिल्ममेकर्स के ऑफिस में भी स्पॉट की जा चुकी हैं. कुछ वक्त पहले ऐसी खबरें आईं थी कि ‘पति-पत्नी और वो 2’ में कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर के अलावा श्रीलीला भी होंगी. एक्ट्रेस इस लव ट्रायंगल को कंप्लीट करेंगी. पर मिड डे की नई रिपोर्ट के मुताबिक, डायरेक्टर Mudassar Aziz इस लव ट्रायंगल को पूरा करने के लिए फिल्म में राशा थडानी को लेने की प्लानिंग कर रहे हैं.

कार्तिक और राशा की बनेगी जोड़ी?

नई रिपोर्ट के मुताबिक, पति पत्नी और वो 2 के मेकर्स एक फ्रेश जोड़ी चाहते हैं. ऐसे में कार्तिक के अपोजिट रोल के लिए उनकी नजर राशा थडानी पर है. रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने इसी साल आजाद से बॉलीवुड डेब्यू किया है. यूं तो अजय देवगन की यह फिल्म फ्लॉप हो गई. लेकिन उन्होंने अपने डांस ‘उई अम्मा’ से खूब तारीफें बटोरी हैं. अब क्योंकि श्रीलीला और कार्तिक पहले ही एक फिल्म में साथ काम कर रहे हैं. तो ऐसे में वो नई जोड़ी चाहते हैं, ताकी यह लोगों को ध्यान खींचने में कामयाब हो पाए. लुक टेस्ट के बाद ही वो इस पर फैसला लेंगे.

फिल्म का काम कब शुरू होगा?

दरअसल कार्तिक आर्यन की फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी. उस वक्त कार्तिक आर्यन के साथ अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर ने काम किया था. अब पार्ट 2 भी बनने जा रहा है. अनुराग बसु की रोमांटिक फिल्म का काम खत्म होने के बाद इस पर काम शुरू होगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |