पैर छूने के लिए रियान पराग ने दिए 10 हजार रुपए… फैलाया गया इतना बड़ा झूठ, आकाश चोपड़ा को नहीं हुआ बर्दाश्त

आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच खेले गए एक मुकाबले के दौरान एक फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान में घुस गया था. तब राजस्थान रॉयल्स के स्टैंड-इन कप्तान रियान पराग गेंदबाजी कर रहे थे. ये फैन सीधा रियान पराग तक पहुंच गया था और उनके पैर छूते हुए नजर आया था. फिर सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फैन को मैदान से बाहर निकाला था. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था. लेकिन एक प्रसिद्ध मीडिया हाउस ने इस खबर को काफी गलत तरीके से छापा था. जिसमें दावा किया गया था कि रियान पराग ने अपने पैर छूने के लिए इस फैन को 10,000 रुपए दिखे थे. ऐसी खबर लिखने पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने इस मीडिया हाउस की निंदा की है.

आकाश चोपड़ा को नहीं हुआ बर्दाश्त

आकाश चोपड़ा ने ऐसी क्लिकबैट पत्रकारिता की जमकर आलोचना की है. इसके अलावा उन्होंने खेल मीडिया में ज्यादा जिम्मेदाराना रिपोर्टिंग की मांग की. आकाश चोपड़ा ने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘अचानक इस लेख पर नजर पड़ी. हेडलाइन विस्फोटक है, जाहिर है. लेकिन लेख में इस बारे में कुछ भी नहीं बताया गया है कि उन्हें कैसे पता चला कि रियान ने अपने पैर छूने के लिए एक फैन को पैसे दिए. बिल्कुल भी नहीं. क्लिक-बैट पत्रकारिता की दुनिया में, यह एक नया निचला स्तर है. और यह मुख्यधारा का मीडिया है, वैसे.’ आकाश चोपड़ा का ये सोशल मीडिया पोस्ट अब काफी वायरल हो रहा है.

बता दें, ये घटना मुकाबले की दूसरी पारी के दौरान देखने को मिली थी. केकेआर के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान रियान पराग गेंदबाजी कर रहे थे. पराग जब अपना चौथा ओवर फेंकने वाले थे, तो फैन मैदान में घूस गया था और रियान के पैर छुए, इसके बाद उन्हें गले लगा लिया. जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने स्थिति को तुरंत संभाल लिया और फैन को मैदान से बाहर ले गए.

राजस्थान रॉयल्स को मिली थी हार

इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हार का सामना करना पड़ा था. वह पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 151 रन ही बना सकी थी. इसके जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 17.3 ओवर में ही 2 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया था. बता दें, रियान पराग इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान भी थे. दरअसल, संजू सैमसन पूरी तरह फिट ना होने के चलते शुरुआती मैचों में बतौर बल्लेबाज ही खेल रहे हैं, जिसकी वजह से टीम की कमान रियान के हाथों में है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |