उज्जैन रेंज आईजी ओर डीआईजी ने जिले का वार्षिक निरीक्षण कर एवं आगामी त्योहारों की तैयारी पर विशेष निर्देश

(शहज़ाद खान) शाजापुर। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उज्जैन रेंज उमेश जोगा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक नवनीत भसीन द्वारा जिला शाजापुर का भ्रमण कर जिले का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर जिले की कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गई तथा आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इस दौरान एसपी शाजापुर यशपाल सिंह राजपूत के द्वारा जिले की कानून व्यवस्था और जिले में की जा रही प्रभावी कार्रवाइयों के बारे में दोनों अधिकारियों को अवगत कराया गया । आईजी और डीआईजी के द्वारा जिले की कानून व्यवस्था और पुलिस के द्वारा की जा रही प्रभावी कार्रवाई और एसपी जसपाल सिंह राजपूत के नेतृत्व में किए जा रहे हैं कार्यों को लेकर संतोष व्यक्त किया, ओर शाजापुर में एसपी यशपाल सिंह राजपूत के नेतृत्व में चल रही कानून व्यवस्था को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा
चिन्हित अपराधों की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करे, गुंडा प्रवृत्ति के अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखते हुए उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करे, महिला संबंधी अपराधों की विवेचना शीघ्रता एवं संवेदनशीलता के साथ की जाए तथा निर्धारित समय सीमा में उनका निराकरण किया जाए। थानों पर आने वाले फरियादियों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार किया जाए एवं उनकी शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

, आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए दोनों पक्षों के बीच संवाद स्थापित कर सामंजस्यपूर्ण वातावरण बनाए रखने की दिशा में प्रयास किए जाएं, जिससे त्यौहार शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। संपत्ति संबंधी अपराधों की गंभीरता से विवेचना की जावे। 03 माह से अधिक अवधि के लंबे अपराधों का समय पर निराकरण किया जावे। .नाबालिक बालक बालिकाओं के अपहरण से संबंधित दर्ज अपराधों का जल्द निकाल करके आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जावे।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी एस बघेल, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर पुलिस गोपाल सिंह चौहान, अनुविभागीय अधिकारी बेरछा पुलिस त्रिलोक सिंह पवार, कोतवाली टीआई संतोष वाघेला मक्सी टी भीम सिंह पटेल लालघाटी टी आई अर्जुन सिंह मुजाल्दे ट्रैफिक टीआई सौरभ शुक्ला मोहन बड़ोदिया टीआई पीके व्यास सलसलाई टीआई जनक सिंहः रावत, बेरछा टीआई संजय वर्मा सुन्दरसी टीआई पंकज शाक्य, सुनेरा टीआई भरत सिंह किरार अवंतीपुर बडोदिया थाना प्रभारी घनश्याम बैरागी अकोदिया थाना प्रभारी अरविंद सिंह तोमर ,रक्षित निरीक्षक श्रीमती वंदना सिंह एवं थाना प्रभारीगण उपस्थित रहे।


वीडियो देखें👇

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |