पैक्स संस्थाओ का पंजीयन मार्च तक पूर्ण कराए- कलेक्टर सुश्री बाफना ने जिला स्तरीय सहकारी विकास समिति की बैठक में कहा

शाजापुर

कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर सुश्री बाफना ने पैक्स पुर्नगठन अन्तर्गत 5 पैक्स संस्थाओ खोखराकलां से मो. मछनाई, देवली से पोलायकलॉ, अव. बडोदिया से खडी, कालापीपल से पासीसर, बोलाई से बोलाई-2 का पंजीयन मार्च माह तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने सहायक संचालक मत्स्य को लक्ष्यानुरूप 3 मत्स्य संस्थाओ के पंजीयन कराने, मत्स्य संस्थाओ के लिए बिजनेस डेव्हलपमेंट तथा मत्स्य संस्थाओ को मत्स्य महासंघ की सदस्यता दिलाने की कार्यवाही करने, प्रतिनिधि दुग्ध संघ उज्जैन तथा भोपाल को लक्ष्यानुरूप दुग्ध सहकारी संस्थाओ के विधिवत प्रस्ताव तैयार कराकर पंजीयन के लिए प्रस्तुत करने, अभियान चलाकर जिले के सभी कृषको को पैक्स से जोड़ने के निर्देश भी दिए। साथ ही कलेक्टर ने पैक्स संस्थाओ द्वारा संचालित कॉमन सर्विस सेन्टर द्वारा प्रदाय सेवाओ की समीक्षा करने तथा उन्हे लाभप्रदता में लाने के लिए बैंक सखी दीदीयों को इन्सेंटिव आधार पर सीएससी में कार्य कराये जाने के निर्देश उपायुक्त सहकारिता एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी डीसीसीबी शाजापुर को दिये।

सहकारी संस्थाओं में गबन धोखाधड़ी के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए करते हुए कलेक्टर सुश्री बाफना ने गबन के प्रकरणों में वसूली नहीं होने से अप्रसन्नता व्यक्त की ।

इस दौरान उपायुक्त सहकारिता श्री ओपी. गुप्ता ने बैठक के संबंध में बिन्दुवार जानकारी दी। इस अवसर पर उप संचालक कृषि विभाग श्री केएस यादव, उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ. मार्डिक, सहायक संचालक मत्स्योद्योग विभाग श्रीमती विनीता गौतम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री विशेष श्रीवास्तव, सीएससी केन्द्र के जिला प्रतिनिधि श्री राकेश शर्मा, प्रबंधक भोपाल दुग्ध संघ से श्री नितेश अलावा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।
Department Of Cooperative, Madhya Pradesh

#MadhyaPradesh
#collectorshajapur
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |