किसानों को समय से भुगतान हो सुनिश्चित करें- कलेक्टर सुश्री बाफना ने गेहूं उपार्जन के संबंध में समीक्षा बैठक में कहा

शाजापुर

किसानों को समय से भुगतान हो यह सुनिश्चित करें। उक्त निर्देश कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज रबी विपणन वर्ष 2025-26 समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के संबंध में आयोजित बैठक में दिए। कलेक्टर सुश्री बाफना ने समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए पंजीकृत कृषको के पंजीयन एवं सत्यापन में आ रही समस्या के संबंध में एनआईसी भोपाल से सम्पर्क कर समस्याओं का निराकरण कराने के लिए कहां, पंजीकृत कृषको के सत्यापन एवं स्लॉट बुकिंग व उपज विक्रय संबंधी प्राप्त समस्याओं के निराकरण कराने, मण्डी समिति स्तरीय उपार्जन केन्द्र द्वारा रेडी टू ट्रांसपोर्ट की गई मात्रा की प्रतिदिन समीक्षा करने एवं परिवहन के लिए प्लान तैयार कर पर्याप्त वाहनों से परिवहन कराने, गोदाम स्तरीय निर्धारित उपार्जन केन्द्रो द्वारा प्रतिदिन क्रय की गई उपज का नियमित रूप से रेडी टू ट्रांसपोर्ट किये जाने व हेण्डलिंग चालान नियमित रूप से जारी करने के निर्देश कलेक्टर ने नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी को दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रतिदिन कृषि उपज मण्डी में विक्रय होने वाले गेहूं के भाव से अवगत करायें एवं यह सुनिश्चित करें कि एफएक्यू गेंहू समर्थन मूल्य से कम दर पर मण्डीयों में विक्रय ना हो।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने महिला स्व सहायता समूह एवं सीएलएफ द्वारा संचालित उपार्जन केन्द्र तत्काल रूप से स्थापित कर अनिवार्य रूप से स्लॉट बुकिंग के आधार पर गेहूं उपार्जन का कार्य प्रारंभ कराने सहित अन्य निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीएस सोलंकी, किसान कल्याण तथा कृषि विकास उप संचालक श्री केएस यादव, उपायुक्त सहकारिता श्री ओपी गुप्ता, सीईओ सीसीबी श्री विशेष श्रीवास्तव, जिला आपूर्ति अधिकारी सुश्री अंजू मरावी, जिला सूचना अधिकारी सुश्री मानसी दहिया, प्रबंधक विपणन श्रीमती जेनिफर खान, वेयरहाऊस प्रबंधक श्री सुमित शर्मा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

Department of Food, Civil Supplies & Protection – Madhya Pradesh
Department Of Cooperative, Madhya Pradesh
Department of Agriculture, Madhya Pradesh

#MadhyaPradesh
#collectorshajapur
#JansamparkMP
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |