मक्सी जिला सहकारी बैंक मैनेजर की हठधर्मिता, NEFT के लिए खुद के नियम बनाये, परेशान हो रहे ग्राहक, जिला अधिकारी विसेष श्रीवास्तव भी मक्सी के मैनेजर के नतमस्तक, आखिर कलेक्टर को करना पड़ा हस्तक्षेप

शाजापुर/मक्सी।। शहज़ाद खान।। बैंकों के द्वारा अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए नए-नए कार्य किए जाते हैं कि हमारी बैंक का ग्राहक किसी भी प्रकार से परेशान ना हो और उसके हर काम समय पर और सरलता के साथ हो जाए लेकिन शाजापुर जिले के मक्सी की जिला सहकारी बैंक में मैनेजर हरीश शर्मा के द्वारा बनाए गए खुद के नियमों के कारण ग्राहक परेशान होते हुए दिखाई दे रहे हैं और जब इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों से बात की तो वह भी मक्सी जिला सहकारी बैंक के मैनेजर के आगे नाथ मस्तक दिखाई दिए और मैनेजर द्वारा बनाए गए नियम पर वह भी कोई निर्देश नहीं दे पाए जिसके कारण मामला चर्चा में आया।

ये है मामला –
एक संस्था ग्राहक के द्वारा बीमा कंपनी में बीमा प्रीमियम की राशि एनईएफटी करवाने के लिए चेक और फॉर्म विधिवत सभी के हस्ताक्षर करके जिला सहकारी बैंक मक्सी में दिया गया । जिसे मैनेजर के द्वारा यह कहकर रोक दिया गया कि इसमें अलग से आवेदन लगेगा। जबकि ग्राहक के द्वारा कहा गया कि सर हमने फॉर्म भर के दे दिया है चेक पर हस्ताक्षर प्रशासक और प्रबंधन के हैं ऐसे में आवेदन किस बात का तो मैनेजर के द्वारा कहा गया कि मैं बिना आवेदन के उक्त एनईएफटी नहीं करूंगा । यह बात जब मीडिया के सामने आई तो मालवा अभी तक ओर न्यूज़ नेशन की टीम ने प्रबंधक हरीश शर्मा से बात की तो उन्होंने कहा कि बिना लेटर के हम एनईएफटी नहीं करेंगे । जब उनसे कहा गया कि यह नियम ही नहीं है। बल्कि जब आपको संबंधित संस्था के द्वारा चेक और एनईएफटी का फॉर्म भर के दे दिया है तो फिर किस बात का आवेदन तब उन्होंने कहा कि नहीं यह इंटरनल मामला है।

मैनेजर के सामने नतमस्तक दिखे जिला सीईओ-
इस मामले में जिला सहकारी बैंक के सीईओ विशेष श्रीवास्तव से बात की तो उन्होंने कहा कि मैं मक्सी बात करता हूं जब थोड़ी देर बाद दोबारा जिला सहकारी बैंक के सीईओ विशेष श्रीवास्तव को फोन लगाया गया तो उन्होंने दो बार फोन नहीं उठाया और तीसरी बार जब संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि आप उन्हीं से बात करिए मैं इसमें कुछ भी नहीं कर सकता ऐसे में यह प्रतीत होता है कि जिला सहकारी बैंक के सीईओ विशेष श्रीवास्तव से जिले की बैंक के अधिकारी शायद संभल नही रहे है

कलेक्टर को करना पड़ा हस्तक्षेप,लेकिन फिर भी लेटर लिया मैनेजर ने तब किया काम
-फिर यह मामला शाजापुर जिले की कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के पास गया और उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया गया तो उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया लेकिन कलेक्टर के निर्देश के बाद भी उक्त मक्सी के शाखा प्रबंधक हरीश शर्मा ने बिना लेटर लिए एनईएफटी नहीं की । जब लेटर आया तब ही NEFT उनके द्वारा की गई।। ऐसे में लगता है ली मैनेजर शर्मा कलेक्टर को भी कुछ नही समझते

भगवान भरोसे व्यवस्था- इन सबके स्तिथि के कारण यह बात सामने आई की जिला सहकारी बैंक में निचले स्तर के अधिकारी वरिष्ठ अधिकारियों की कताई नहीं सुनते हैं और उन्होंने ग्राहकों को परेशान करने का मन बनाया हुआ है अब ऐसे में देखना है कि क्या इस मामले में जिला कलेक्टर संज्ञान लेकर कुछ कार्रवाई करेगी या फिर शाखा प्रबंधक हरीश शर्मा इसी प्रकार ग्राहकों को परेशान करते रहेंगे।

रोजाना अप डाउन करते है मैनेजर।।
मीडिया ने इस मामले के सामने आने बाद मैनेजर शर्मा के व्यवहार के बारे में कुछ ग्राहकों से बात की तो उन्होंने बताया कि उक्त मैनेजर कई सालों से मक्सी में जमे हैं और रोजाना अप डाउन करते हैं देर से आने के कारण शाखा में कई बार पेमेंट लेने के लिए परेशान होना पड़ता है ।
ग्राहकों ने बताया कि कई बार मैनेजर साहब शाजापुर पेमेंट लेने के लिए चले जाते हैं जिसके कारण उनके बिना हस्ताक्षर के कई चेक पास नहीं होते हैं और किसान दिन दिन भर परेशान होते हैं जबकि पेमेंट लाने का काम तो कैशियर का होता है लेकिन कोई मालवीय जी नाम के कैशियर है जो बैंक मे ही रहते है रहे यहां के सीसीटीवी से उक्त मामला चेक किया जा सकता है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |