शाजापुर।
——
शाजापुर जिले ने सी.एम. हेल्पलाईन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण में प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है।
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना द्वारा जिले को टॉप 05 में लाने के लिये प्रतिदिन सांय वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से शिकायतों की समीक्षा की जा रही थी। जिसके फलस्वरूप फरवरी माह में प्राप्त शिकायतों के निराकरण में प्रदेश स्तर से जारी रैंकिग में “ग्रुप ब” में शाजापुर जिले को चौंथा स्थान प्राप्त हुआ है।
#CMHelpline
#MadhyaPradesh
#shajapur
#शाजापुर