शाजापुर कलेक्टर सुश्री बाफना ने 04 उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया

शाजापुर
——
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज 04 उपार्जन केन्द्रों जिनमें देवसिद्ध वेयर हाउस गुलाना, जय मॉ कालका वेयर हाउस गुलाना, श्रीमती शांति वेयर हाउस भैंसरोद एवं जय मातादी वेयर हाउस सलसलाई का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सुश्री बाफना ने उपार्जन केन्द्रों में पारदर्शी खरीदी करने, हम्मालों की संख्या बढ़ाकर तौल कांटा चालू करने, प्रात: 8.00 बजे से उपार्जन केन्द्रों को खोलने, बारदानों पर टेग लगाने, गेहूं की क्वालिटी चेक करने, किसानों से मधुर व्यवहार करने एवं निर्धारित मापदण्ड अनुसार गेहूं के वजन की तुलाई करने सहित अन्य निर्देश संबंधित संस्था प्रबंधकों को दिये। इस दौरान कलेक्टर सुश्री बाफना ने किसानों से चर्चा कर उनसे उपार्जन केन्द्रों में आ रही समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली।

इस दौरान सहायक कलेक्टर श्री शिवम यादव, जिला आपूर्ति अधिकारी सुश्री अंजु मरावी, उपायुक्त सहकारिता श्री ओपी गुप्ता, सीईओ सीसीबी श्री विशेष श्रीवास्तव, मध्यप्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक श्री सुमित शर्मा, सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री देवेन्द्र शर्मा एवं श्री अजय खराड़िया, तहसीलदार सहित अन्य अधिकागण भी उपस्थित थे।


Department of Food, Civil Supplies & Protection – Madhya Pradesh
Department Of Cooperative, Madhya Pradesh

#MadhyaPradesh
#collectorshajapur
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |