गुना जिले का सीएम हेल्पलाइन में ऐतिहासिक प्रदर्शन, कलेक्टर के निर्देशन में मिली बड़ी सफलता

गुना 20 मार्च 2025
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के प्रभावी निर्देशन में गुना जिले ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। प्रदेश के सभी जिलों में ग्रुप A में गुना जिले ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रशासनिक दक्षता का प्रमाण दिया है।

विशेष रूप से राजस्व विभाग ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर गुना जिले को गौरवान्वित किया है, जबकि जिला पंचायत ने चौथा स्थान प्राप्त कर अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली को साबित किया है। जिले का कुल स्कोर 83.96 रहा, जो प्रशासन की तत्परता और जनसमस्याओं के प्रभावी समाधान का प्रतिबिंब है।

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कान्याल ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की और नागरिकों को त्वरित व गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देने की प्रतिबद्धता दोहराई।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |