चार पूर्व सरपंचों के विरूद्ध धारा 92 के तहत कार्रवाई, वारंट जारी

शाजापुर
—–
मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं विहित प्राधिकारी जिला पंचायत शाजापुर श्री संतोष टैगोर द्वारा अनियमित तरीके से व्यय की गई राशि की वसूली के लिए चार पूर्व सरपंचों के विरूद्ध मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 92 की उपधारा 02 के अधीन कार्रवाई करते हुए वारंट जारी किया गया है। जिला पंचायत सीईओं एवं विहित प्राधिकारी श्री टैगोर द्वारा जारी किया गया वारंट जिला पुलिस अधीक्षक के माध्यम से संबंधित थाना प्रभारियों को भेजा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पोलायखुर्द के पूर्व सरपंच श्री मोडसिंह से 60 हजार रूपये, ढाबलाघोसी पूर्व सरपंच श्री अशोक कुमार किर से 2 लाख 99 हजार 875 रूपये, पोलायखुर्द पूर्व सरपंच श्रीमती शशिकलां से 1 लाख 74 हजार 950 रूपये तथा बांगली पूर्व सरपंच श्री रामचन्द्र मालवीय से 1 लाख 56 हजार 942 रूपये की वसूली की जाना है। इस संबंध में पूर्व सरपंचों को पूर्व में राशि जमा करने के लिए नोटिस भी दिये गये थे, किन्तु उनके द्वारा राशि जमा नहीं कराई गई। इसे देखते हुए उक्त कार्रवाई की गई है।

#MadhyaPradesh
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |