मध्य प्रदेश के CM मोहन अपने गुरु के घर पहुंचे ,लिया आशीर्वाद

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को उज्जैन में गुरू (प्रोफेसर)  कैलाश चंद्र शील के निवास पहुँचकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मान भी किया।

प्रोफेसर शील ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को आशीर्वाद देते हुए कहा कि उनके शिष्य मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री हैं, उनकी साधना सफल हुई है। आज मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिलकर उन्हें अत्यधिक हर्ष और गर्व का अनुभव हो रहा है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि आज अपने पूज्य गुरु प्रोफेसर कैलाश चंद्रशील जी के निवास पहुंचकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। यह क्षण ज्ञान, संस्कार और गुरुत्व की परंपरा के पुनर्स्मरण को अविस्मरणीय बना गया।

आज उन दिनों की स्मृतियाँ जीवंत हो उठीं, जब आपने न केवल विषयों का बौद्धिक मार्ग प्रशस्त किया, बल्कि जीवन के गूढ़ दर्शन से भी परिचित कराया।

आपके आशीर्वाद और स्नेह से ह्रदय आनंदित और जीवन धन्य हो गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

दिल्ली के अधिकारियों पर भड़के प्रवेश वर्मा, कहा- खाल मोटी हो गई है, अब पसीने निकलेंगे     |     सौरभ भारद्वाज बनाए गए दिल्ली AAP के अध्यक्ष, लेंगे गोपाल राय की जगह     |     ‘छावा’ के औरंगजेब से मिले AIMIM नेता वारिस पठान, बोले- अगर ये रोल किसी मुस्लिम ने निभाया होता तो…     |     राजस्थान में ग्रुप D के 53749 पदों पर निकली भर्तियां, जानें कैसे होगा चयन और कितनी मिलेगी सैलरी     |     जज साहब के सरकारी बंगले में लगी आग, बुझाने पर मिला ‘खजाना’… दिल्ली से इलाहबाद हाई कोर्ट हुआ ट्रांसफर     |     डॉगी ने जिस गाय को काटा, उसी का दूध पी गई महिला… होने लगी उल्टियां, फिर तोड़ दिया दम     |     IAS अभिषेक ने CM योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट में कैसे लगाया पलीता? समझें मामले की पूरी ABCD     |     गुना जिले का सीएम हेल्पलाइन में ऐतिहासिक प्रदर्शन, कलेक्टर के निर्देशन में मिली बड़ी सफलता     |     चार पूर्व सरपंचों के विरूद्ध धारा 92 के तहत कार्रवाई, वारंट जारी     |     सभी जनपद पंचायत सीईओ पेयजल की स्थिति की निगरानी कर प्रतिदिन रिपोर्ट प्रस्तुत करें – कलेक्टर सुश्री बाफना ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास के कार्यों की समीक्षा बैठक में कहा     |